South Actor Passed Away: अभी एक शॉकिंग खबर सामने आई है। साउथ इंडस्ट्री के एक जाने-माने एक्टर का निधन हो गया है। पॉपुलर मलयालम एक्टर विनोद थॉमस ( Actor Vinod Thomas) अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। साथ ही जिस तरह से एक्टर का निधन हुआ है ये जानकर तो उनके फैंस भी हैरान रह जाएंगे। पहले तो एक्टर विनोद थॉमस के निधन से ही सभी लोग सदमे में हैं। वहीं, जिन हालातों में उनका शव बरामद हुआ उसके बारे में जानकर आपको बड़ा झटका लगेगा।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप से पहले दिल टूटा! Miss Universe 2023 के टॉप-10 में भी नहीं पहुंच सकी श्वेता शारदा
कार में मिला शव
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर का शव केरल के कोट्टायम में पम्पाडी के पास ही एक होटल के बाहर खड़ी कार से मिला है। शनिवार को होटल मैनेजमेंट ने पुलिस को जानकारी दी कि एक शख्स काफी देर से उनके एरिया में खड़ी एक कार के अंदर मौजूद है। अब पुलिस ने बताया है कि उन्हें एक्टर कार के अंदर मिले थे। उन्हें देखते ही तुरंत पास के अस्पताल में लेकर जाया गया। जिसके बाद डॉक्टर्स ने एक्टर का चेकअप किया और तभी उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अभी तक 47 वर्षीय मलयाली एक्टर का निधन कैसे हुआ उसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
Image Credit: Google
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अभी एक्टर की मौत की जांच में जुटी हुई है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर एक्टर का निधन कैसे हुआ। इस प्रोसेस के लिए एक्टर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही विनोद थॉमस के इस दुनिया से जाने की खबर उनके घरवालों तक पहुंचा दी गई है। जैसे ही पोस्टमार्टम पूरा हो जाएगा एक्टर का शव उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद एक्टर का अंतिम संस्कार होगा। फिलहाल इस खबर से एक्टर के परिवार वाले और उनके फैंस सदमे में हैं।
इन फिल्मों से मिली पहचान
पूरी इंडस्ट्री पर दुख के बादल छा गए हैं। सभी लोग मिलकर अब एक्टर की श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें, विनोद थॉमस ने ‘अय्यप्पनम कोशियुम’, ‘नाथोली ओरु चेरिया मीनल्ला’, ‘हैप्पी वेडिंग’, ‘ओरु मुराई वन्थ पथाया’ और ‘जून’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। उनके किरदारों को फैंस का खूब प्यार मिला। वहीं, अब एक्टर के निधन की खबर से उनके फैंस टूट गए हैं। अब तो यही उम्मीद है कि जल्द से जल्द एक्टर की मौत का कारण जांच में सामने आ जाएगा।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
10 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
11 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
13 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
14 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
19 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
20 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
21 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
23 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines