होटल के बाहर खड़ी कार से मिला एक्टर का शव, साउथ के मशहूर कलाकार के निधन से सन्न रह गई इंडस्ट्री

South Actor Passed Away: साउथ इंडस्ट्री पर गम के बादल छा गए हैं। अब एक मशहूर एक्टर के निधन की खबर सामने आई है। 47 साल ही उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

South Actor Passed Away

Image Credit: Google

South Actor Passed Away: अभी एक शॉकिंग खबर सामने आई है। साउथ इंडस्ट्री के एक जाने-माने एक्टर का निधन हो गया है। पॉपुलर मलयालम एक्टर विनोद थॉमस ( Actor Vinod Thomas) अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। साथ ही जिस तरह से एक्टर का निधन हुआ है ये जानकर तो उनके फैंस भी हैरान रह जाएंगे। पहले तो एक्टर विनोद थॉमस के निधन से ही सभी लोग सदमे में हैं। वहीं, जिन हालातों में उनका शव बरामद हुआ उसके बारे में जानकर आपको बड़ा झटका लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में मिला शव

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर का शव केरल के कोट्टायम में पम्पाडी के पास ही एक होटल के बाहर खड़ी कार से मिला है। शनिवार को होटल मैनेजमेंट ने पुलिस को जानकारी दी कि एक शख्स काफी देर से उनके एरिया में खड़ी एक कार के अंदर मौजूद है। अब पुलिस ने बताया है कि उन्हें एक्टर कार के अंदर मिले थे। उन्हें देखते ही तुरंत पास के अस्पताल में लेकर जाया गया। जिसके बाद डॉक्टर्स ने एक्टर का चेकअप  किया और तभी उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अभी तक 47 वर्षीय मलयाली एक्टर का निधन कैसे हुआ उसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

South Actor Passed Away

Image Credit: Google

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अभी एक्टर की मौत की जांच में जुटी हुई है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर एक्टर का निधन कैसे हुआ। इस प्रोसेस के लिए एक्टर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही विनोद थॉमस के इस दुनिया से जाने की खबर उनके घरवालों तक पहुंचा दी गई है। जैसे ही पोस्टमार्टम पूरा हो जाएगा एक्टर का शव उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद एक्टर का अंतिम संस्कार होगा। फिलहाल इस खबर से एक्टर के परिवार वाले और उनके फैंस सदमे में हैं।

इन फिल्मों से मिली पहचान

पूरी इंडस्ट्री पर दुख के बादल छा गए हैं। सभी लोग मिलकर अब एक्टर की श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें, विनोद थॉमस ने ‘अय्यप्पनम कोशियुम’, ‘नाथोली ओरु चेरिया मीनल्ला’, ‘हैप्पी वेडिंग’, ‘ओरु मुराई वन्थ पथाया’ और ‘जून’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। उनके किरदारों को फैंस का खूब प्यार मिला। वहीं, अब एक्टर के निधन की खबर से उनके फैंस टूट गए हैं। अब तो यही उम्मीद है कि जल्द से जल्द एक्टर की मौत का कारण जांच में सामने आ जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ