Vijay Antony: साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता और म्यूजिक डायरेक्टर विजय एंटनी की बेटी मीरा ने आत्महत्या कर ली है। वह महज 16 साल की थी। मंगलवार सुबह सामने आई इस खबर ने सभी को चौंका दिया है। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि इतनी छोटी बच्ची ने आखिर किस वजह से आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाया। खबर है कि विजय को देर रात 3 बजे इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद मीरा को अस्पलात ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: Jaane Jaan की स्क्रीनिंग में उमड़ा सितारों का हुजूम, विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने रोमांटिक अंदाज में ली एंट्री
डिप्रेशन की शिकार थी मीरा!
रिपोर्ट्स के मुताबिक मीरा ने चेन्नई स्थित अपने घर पर फांसी लगाई है। कहा जा रहा है कि मीरा एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं की छात्रा थी और वह डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। फांसी की खबर मिलने के बाद विजय ने मीरा को स्टाफ की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विजय एंटनी वर्कफ्रंट
बता दें कि विजय एंटनी साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता हैं। विजय ने साउंड इंजीनियर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह म्यूजिक भी कम्पोज करने लगे थे। विजय ने फिल्म नान के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। साल 2006 में एंटनी ने फातिमा से शादी की थी। विजय की बेटी के निधन की खबर के बाद से उनके घर पर परिचितों का तांता लगना शुरू हो गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों विजय के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
5 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
6 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
8 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
9 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
10 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
11 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
11 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines