Vijay Antony: साउथ अभिनेता विजय एंटनी की 16 वर्षीय बेटी ने लगाई फांसी, सदमे में परिवार
Edited By News24 हिंदी

Image Credit: Google
Edited By News24 हिंदी

Image Credit: Google
Vijay Antony: साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता और म्यूजिक डायरेक्टर विजय एंटनी की बेटी मीरा ने आत्महत्या कर ली है। वह महज 16 साल की थी। मंगलवार सुबह सामने आई इस खबर ने सभी को चौंका दिया है। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि इतनी छोटी बच्ची ने आखिर किस वजह से आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाया। खबर है कि विजय को देर रात 3 बजे इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद मीरा को अस्पलात ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: Jaane Jaan की स्क्रीनिंग में उमड़ा सितारों का हुजूम, विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने रोमांटिक अंदाज में ली एंट्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक मीरा ने चेन्नई स्थित अपने घर पर फांसी लगाई है। कहा जा रहा है कि मीरा एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं की छात्रा थी और वह डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। फांसी की खबर मिलने के बाद विजय ने मीरा को स्टाफ की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि विजय एंटनी साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता हैं। विजय ने साउंड इंजीनियर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह म्यूजिक भी कम्पोज करने लगे थे। विजय ने फिल्म नान के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। साल 2006 में एंटनी ने फातिमा से शादी की थी। विजय की बेटी के निधन की खबर के बाद से उनके घर पर परिचितों का तांता लगना शुरू हो गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों विजय के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: