Sarath Babu Health Update: साउथ एक्टर सरथ बाबू हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Sarath Babu Health Update

Sarath Babu Health Update

Sarath Babu Health Update: बीते दिन यानी रविवार को खबर आई थी कि साउथ स्टार सरथ बाबू की तबियत खराब है और उन्हें गंभीर हालत में गाचीबोवली के एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

साउथ के वेटरन एक्टर सरथ बाबू वेंटिलेटर पर हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरथ बाबू बीते कुछ टाइम से बीमार चल रहे हैं।

विज्ञापन

इस बीमारी से पीड़ित हैं सरथ बाबू

बता दें कि सरथ बाबू सेप्सिस नाम की बीमारी से पीड़ित हैं और इसलिए उन्हें 20 अप्रैल को बेंगलुरु से हैदराबाद लाया गया था और एआईजी अस्पताल भर्ती कराया गया। बताते चलें कि सरथ बाबू का मल्टी ऑर्गेन डैमेज के लिए इलाज हो रहा है।

विज्ञापन

बेहद गंभीर बीमारी है ये

सेप्सिस की बीमारी में किडनी, फेफड़े, लिवर और अन्य अंगों के फंक्शन पर बहुत ही गंभीर असर होता है। इस बीमारी में इंफेक्शन होने पर इम्यून सिस्टम पर रिएक्शन होता है और इसे ब्लड पॉइजनिंग भी कहते हैं। अगर टाइम पर इस बीमारी का इलाज नहीं होता तो सेप्सिस मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह भी बन सकती है।

1973 में की करियर की शुरुआत

बता दें कि बीते कुछ ही दिनों में एक्टर को दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। इससे पहले भी उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताते चलें कि सरथ बाबू का असली नाम सत्यम बाबू दीक्षितुलु है और एक्टर ने साल 1973 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

विज्ञापन

सभी कर रहे एक्टर के ठीक होने की कामना

उन्होंने एक तेलुगु फिल्म से अपने फिल्मी करियर को शुरू किया था। सरथ बाबू तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वहीं, एक्टर ने कुछ कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। बता दें कि सरथ को सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्टर के लिए नौ बार नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं, अब सभी एक्टर के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ