Prakash Raj Viral Video: साउथ फिल्मों के दिग्गज एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) एक बार फिर विवादित बयान देकर खबरों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने फिलिस्तीन की तुलना कश्मीर से कर दी है। इतना ही नहीं अपने बयान में उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया कि एक बार फिर वह चर्चा का विषय बन बैठे हैं। प्रकाश राज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है। अभिनेता पहले भी अपने विवादित बयानों से खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। आइए जानते हैं कि फिलिस्तीन की कश्मीर से तुलना करते हुए इस बार उन्होंने क्या विवादित बयान दिया है।
यह भी पढ़ें: मैं उनकी बेटी नहीं जो… ऐसा क्या हुआ जो गोविंदा की भांजी का सबके सामने छलका दर्द
वीडियो में देखें क्या बोले अभिनेता
दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल क्लिप में अभिनेता कह रहे हैं कि फिलिस्तीन में जो कुछ हो रहा है क्या वह न्याय है? हमें जिस चीज की जरूरत है, वह न्याय है। प्रकाश राज आगे कहते हैं, ‘आप पक्ष नहीं ले सकते हैं क्योंकि पक्ष लेने का कोई मुद्दा नहीं है। आप सिर्फ उन्हें उनकी जमीन दे दीजिए। बस इतना ही।’
अभिनेता ने आगे कहा, ‘वह कैसे जिंदा रहते हैं, यह आपका काम नहीं है। हम बड़ा भाई बनना चाहते हैं। हम कश्मीर का भी बड़ा भाई बनना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’ अभिनेता का यह बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग भी सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं।
विवादों से रहा है गहरा नाता
गौरतलब है कि पहले भी प्रकाश राज अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहते आए हैं। कभी सनातन धर्म को लेकर उनके बोल बिगड़ चुके हैं तो कभी चंद्रयान पर विवादित बयान देकर वो चर्चा में आ चुके हैं। इसके अलावा अभिनेता सोशल मीडिया पर भी कई बार कंट्रोवर्शियल ट्वीट करते रहते हैं। इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आना पड़ा है। इस बार भी फिलिस्तीन की कश्मीर से तुलना करने पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines