हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

थिएटर्स के बाद OTT पर छाई Mohanlal की बेटी की ये फिल्म, टॉप-10 में बनाई जगह

अगर आपको ओटीटी पर सीरीज और फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपको मोहनलाल की बेटी की एक मूवी के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. यह फिल्म ओटीटी पर आते ही टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से

विज्ञापन
OTT पर छाई Mohanlal की बेटी की ये फिल्म (PIC- Aashirvad Cinemas, Youtube)

साउथ सिनेमा में भी अब बॉलीवुड की तरह स्टार किड्स का बोलबाला देखने को मिल रहा है. इन दिनों मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की बेटी की फिल्म ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. इस फिल्म ने ओटीटी पर आते ही छा गई है. सुपरस्टार मोहनलाल की बेटी एक्ट्रेस विस्मया मोहनलाल (Mohanlal) का नाम मौजूद है. एक्ट्रेस की हाल ही में एक मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था.

आपको बता दें कि मोहनलाल की बेटी विस्मया ने इस फिल्म का साथ ही फिल्मी दुनिया में कदम रखा है. यह मूवी इन दिनों ओटीटी पर टॉप-10 में ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में विस्तार से.

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बाद इस पॉपुलर वेब सीरीज पर भी बनेगी फिल्म, थिएटर्स में होगी रिलीज

विज्ञापन

‘थुडक्कम’ ओटीटी पर कहां देखें?

मोहनलाल की बेटी की फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हम जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि ‘थुडक्कम’ (Thudakkam) है. इस मूवी का निर्देशन मलयालम सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर जूड एंथनी जोसेफ ने किया है. इस मूवी को लोगों ने काफी प्यार और सपोर्ट किया था.

हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी पर स्ट्रीम कर दी गई है, जिसे दर्शक जमकर देख रहे हैं. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा रही है. बता दें कि फिलहाल यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टॉप 10 में अपनी जगह बनाई हुई है.  अगर आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई बेहतरीन मूवी की खोज कर रहे हैं, तो आप इस फिल्म को ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

‘थुडक्कम’ ने कितने का किया था कलेक्शन?

आपको बता दें कि मोहनलाल की बेटी की यह डेब्यू फिल्म थी. एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म के हिसाब से इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कलेक्शन किया था. बता दें कि इस मूवी को बनाने में 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, तो वहीं मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ और वर्ल्डवाइड 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola