Velu Prabhakaran Passed Away: साउथ के जाने-माने डायरेक्टर, एक्टर और सिनेमेटोग्राफर वेलु प्रभाकरन का निधन हो गया है। तमिल की फिल्म ‘रेड’ में एक्टिंग करने वाले वेलु प्रभाकरन अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने आज यानी 18 जुलाई को 68 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है। चेन्नई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उन्होंने दम तोड़ दिया। वेलु प्रभाकरन के निधन की पुष्टि भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि लम्बे समय से वो बीमार चल रहे थे और कुछ दिनों से आईसीयू में थे। अब उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।
अस्पताल में हुआ डायरेक्टर का निधन
निधन से पहले उनकी हालत काफी सीरियस बताई जा रही थी। आपको बता दें, वेलु प्रभाकरन ने अपने करियर की शुरुआत सिनेमेटोग्राफर के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने हॉरर फिल्में डायरेक्ट की और फिर एक्शन फिल्मों की ओर रुख किया। इसके अलावा उन्होंने ‘सरियाना जोड़ी’, ‘पुथिया आची’, ‘कदवुल’, ‘कढाल कढ़ाई’ और ओरु ‘इयाकुनारिन कधल डायरी’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ राइटिंग और सिनेमेटोग्राफी की कमान संभाली थी। उन्होंने इंडस्ट्री में एक बड़ा योगदान दिया है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।
रविवार को होगा अंतिम संस्कार
अब जानकारी सामने आ रही है कि रविवार यानी 20 जुलाई को वेलु प्रभाकरन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 जुलाई यानी शनिवार शाम को उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। रविवार दोपहर तक लोग चेन्नई के वलसरवक्कम में उनके सार्वजनिक दर्शन कर सकते हैं। इसके बाद पोरुर श्मशान घाट में वेलु प्रभाकरन का अंतिम संस्कार होगा, जहां उनके परिवार के लोग ओर करीबी मौजूद रहेंगे। अब इस खबर से फैंस इमोशनल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Vijay Devarakonda को क्या हुआ? अस्पताल में भर्ती हुए एक्टर
60 साल की उम्र में बसाया था दूसरी बार घर
अब फैंस और सेलेब्स दिग्गज डायरेक्टर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं। वेलु प्रभाकरन के निधन से साउथ इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। उनके जाने से लोग दुखी हैं। वहीं, बात अगर वेलु प्रभाकरन की पर्सनल लाइफ की करें तो वो 2 शादी कर चुके थे। पहले उन्होंने एक्ट्रेस जयदेवी से शादी की थी और उनसे अलग होने के बाद 60 साल की उम्र में उन्होंने एक्ट्रेस शर्ली दास के साथ फिर से घर बसाया था।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
48 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
58 mins agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
2 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
3 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
4 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
5 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
6 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
6 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines