यूट्यूब की दुनिया में सौरव जोशी अपने व्लॉग्स से लोगों का खूब एंटरटेन करते हैं. भारत के सबसे लोकप्रिय व्लॉगर्स में शामिल सौरव जोशी यूट्यूब पर अपने परिवार और अपनी जिंदगी से जुड़े वीडियोज शेयर करने के लिए मशहूर हैं, लेकिन इस बार उनका एक मजेदार गेम सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ गया है.जो बेहद कंट्रोवर्सी में है .
अवंतिका भट्ट के डेयर पर क्यों मचा बवाल?
सौरव जोशी के व्लॉग में दिख रहे इस चैलेंज को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए. किसी ने इसे अजीब बताया, तो किसी ने सौरव से सवाल किया कि आखिर उन्होंने अवंतिका को ऐसा डेयर क्यों दिया? कुछ लोगों को तो यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने कपल को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. दरअसल,सौरव जोशी के ट्रुथ एंड डेयर चैलेंज में उनकी पत्नी अवंतिका भट्ट को अपने प्यारे डॉगी ‘ओरियो’ के बर्तन से पानी पीना पड़ा. बस फिर क्या था, वीडियो सामने आते ही लोगों ने कमेंट्स की बौछार कर दी.
सौरव जोशी ने ट्रोलर्स को दिया जवाब!
लगातार हो रही ट्रोलिंग के बाद सौरव भी सामने आए और उन्होंने अपने नए व्लॉग में इस मामले पर खुलकर बात की. यूट्यूबर ने बताया कि अवंतिका को पानी देने से पहले ‘ओरियो’ का बर्तन अच्छी तरह धोया गया था. यानी उनके मुताबिक, साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा गया था.
सौरव ने यह भी बताया कि उनके घर में सभी लोग अल्कलाइन पानी पीते हैं और ‘ओरियो’ को भी वही पानी दिया जाता है. उन्होंने कहा कि ‘ओरियो’ उनके परिवार का हिस्सा है और वह उससे काफी लगाव रखते हैं. इतना ही नहीं, सौरव ने यह भी बताया कि कभी-कभी वह खुद भी ‘ओरियो’ के खाने में से खा लेते हैं.
‘Dare तो कुछ भी हो सकता है’
अपने चैलेंज का बचाव करते हुए सौरव ने कहा कि ट्रुथ एंड डेयर में कुछ भी हो सकता है और इसमें इससे भी ज्यादा मुश्किल डेयर दिए जा सकते हैं. हालांकि, उनकी इस सफाई से सभी लोग सहमत नहीं दिखे. कुछ यूजर्स ने अवंतिका के लिए इस चैलेंज को अपमानजनक बताया, तो कुछ ने सौरव के फैसले पर सवाल उठाए.
यूजर्स ने लगाई क्लास
सौरव जोशी के व्लॉग में अवंतिका भट्ट को ‘ओरियो’ के बर्तन से पानी पीते देख कई यूजर्स नाराज हो गए तो कुछ ने सौरव और अवंतिका के रिश्ते को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए.
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अपनी पत्नी को कुत्ते के बर्तन से पानी पिलाना ही शर्मनाक है, लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी की बात है कि वह इसके लिए तैयार कैसे हो गईं’.
वहीं, एक दूसरे यूजर ने सवाल किया, ‘आखिर कोई लड़का अपनी पत्नी से अपने कुत्ते के बर्तन से पानी पीने के लिए कैसे कह सकता है? और अवंतिका की सेल्फ रिस्पेक्ट कहां है कि उन्होंने ऐसा कर भी लिया. एक और यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि सौरव जोशी से शादी करना ही सबसे बड़ी गलती है.
इन कमेंट्स के बाद यह चैलेंज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. अब सौरव ने तो अपनी तरफ से पूरी बात साफ कर दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस व्लॉग को लेकर चर्चा जारी है. ऐसे में सवाल यही है कि क्या फैंस सौरव की सफाई से सहमत होंगे या यह ट्रुथ एंड डेयर वाला मामला अभी और सुर्खियां बटोरेगा.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines