भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर खूब चर्चा हो रही है. गांगुली की बायोपिक में बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव नजर आने वाले हैं. वहीं अब खबर यह भी सामने आ रही है कि क्रिकेट के बंगाल टाइगर के जीवन पर बनने वाली फिल्म में तीन नए कलाकारों की एंट्री की गई है. चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में जिनका जिक्र गांगुली के बायोपिक में किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: US-Iran के तनाव के बीच दुबई में फंसे Ajith Kumar, मैनेजर ने दिया बड़ा अपडेट
सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आएंगे राजकुमार राव
इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में सौरव गांगुली का नाम शामिल है. वहीं अब गांगुली की जीवन पर आधारित फिल्म बनाने की तैयारी काफी तेज हो गई है. गांगुली की बायोपिक फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं. इस फिल्म में सौरव गांगुली के किरदार में बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव नजर आने वाले हैं. हालांकि, कुछ दिन पहले यह खबर सामने आई थी की सौरव की तरह दिखने के लिए राजकुमार राव ने प्रोस्थेटिक मेकअप लगाने से इंकार कर दिया था. हालांकि, सौरव गांगुली के फैंस उनकी बायोपिक को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Netflix ट्रेंड कर रही ये 8 एपिसोड वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म, इंडिया ऑडियंस की बनी फेवरेट
कब रिलीज होगी सौरव गांगुली की बायोपिक
सौरव गांगुली की बायोपिक में राजकुमार राव के अलावा बमन ईरानी, गजराव राव के साथ बांग्ला अभिनेत्री अपराजिता आध्या की भी एंट्री हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में बमन ईरानी सौरव गांगुली के पिता का किरदार निभाने वाले हैं, तो वहीं अपराजिता मां के रोल में नजर आने वाली हैं. हालांकि, फिल्म में गजराव राव की बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की भूमिका में नजर आने वाले हैं. सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म की शूटिंग 16 मार्च से शुरू हो सकती है. बता दें कि हिंदी सिनेमा में अब तक कई क्रिकेटरों पर बायोपिक बन चुकी है. इस लिस्ट में एम. एस धोनी से लेकर कपिल देव शामिल हैं. हालांकि. सौरव गांगुली की बायोपिक साल 2028 में रिलीज हो सकती है.
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
7 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
8 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
10 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
12 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
17 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
18 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
19 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
20 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines