Soundarya Jagadish Passes Away: ऐसा लग रहा है जैसे फिल्म इंडस्ट्री को किसी की नजर-सी लग गई है। आज अल-सुबह बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर पर फायरिंग की खबर सामने आई। अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ था कि फिल्म इंडस्ट्री से फिर एक दुखद खबर सामने आई है। जी हां, मशहूर कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर सौंदर्या जगदीश का निधन हो गया है। सौंदर्या के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है और हर कोई उनके लिए प्रार्थना कर रहा है।
नहीं रहे सौंदर्या जगदीश
रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि सौंदर्या जगदीश ने अपने ही घर में सुसाइड कर अपनी जान ले ली है, लेकिन उनके परिवार ने इन खबरों का खंडन किया है। जी हां, अगर सौंदर्या जगदीश के परिवार की मानें तो उनका कहना है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से सौंदर्या की जान गई हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि सौंदर्या ने सुसाइड किया है या नहीं।
अप्पू पप्पू और स्नेहितारु फिल्मों में किया काम
बता दें कि सौंदर्या जगदीश का फिल्म इंडस्ट्री में बेहद महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अप्पू पप्पू और स्नेहितारु जैसी बेहद शानदार फिल्में दी है। हमेशा अपने काम से जाने जाने वाले जगदीश ने अपने करियर में बेहद शानदार काम किया है। वहीं, अगर उनके निधन की बात करें तो टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार उनका परिवार आत्महत्या के दावों का खंडन कर रहा है।
यूजर्स दे रहे श्रद्धांजलि
सोशल मीडिया पर सभी सौंदर्या जगदीश के निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं। यूजर्स भी सौंदर्या को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा, रेस्ट इन पीस #SoundaryaJagadish सर। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये बेहद शॉकिंग है। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि अचानक क्या हो गया। इस तरह के कमेंट्स करके यूजर सौंदर्या के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- एक शो के करोड़ों चार्ज करते हैं Diljit Dosanjh, क्या Amar Singh Chamkila के गानों के लिए भी ली बड़ी रकम?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
10 mins agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
4 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
5 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
5 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
7 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
7 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines