Soundarya Jagadish Passed Away: साउथ इंडस्ट्री इस वक्त मातम में डूबी हुई है। एक के बाद एक साउथ के पॉपुलर सेलिब्रिटीज के निधन की खबर सामने आ रही है। अब इस कड़ी में एक नया नाम जुड़ गया है। अब एक मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर हमारे बीच नहीं रहे, उनके निधन की खबर आई है। साउथ के जाने-माने प्रोड्यूसर सौंदर्य जगदीश (Soundarya Jagadish) के दुनिया को अलविदा कहने पर इस वक्त हर कोई सदमे में हैं। कोई भी इस खबर पर विश्वास नहीं कर पा रहा है कि वो अब हमारे बीच नहीं हैं। साथ ही उनकी मौत हुई कैसे अभी इसे लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर ने खुद ली अपनी जान
रविवार सुबह सौंदर्य जगदीश के निधन की खबर आई। पहले ऐसा कहा गया कि उन्होंने अपने बैगलुरु वाले घर में आत्महत्या कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें तुरंत एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया था। हालांकि, डॉक्टर्स ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके परिवार ने खुदकुशी न करने का दावा करते हुए मौत की वजह हार्ट अटैक बताई थी। लेकिन अब इस केस में नया अपडेट सामने आया है। अब दिग्गज फिल्म निर्माता के दोस्त ने इस मामले पर बयान दिया है और कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
दोस्त ने झूठे दावों से किया इंकार
सौंदर्य जगदीश के करीबी दोस्त श्रेयस (Shreyas) ने अब इस केस पर कुछ ऐसा कहा है जिसके बाद लोगों के मन में उठ रहे कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। प्रोड्यूसर के दोस्त का कहना है कि खुदकुशी के प्रयास के बाद ही जगदीश की जान गई है। अब उनकी मौत की जांच चल रही है जिसके बाद ही मौत का असली कारण सामने आ पाएगा। साथ ही श्रेयस ने ये भी दावा किया है कि सौंदर्य जगदीश को कोई भी हेल्थ इश्यूज नहीं थे। उन्होंने ये भी खुलासा किया है कि उनकी मौत का उन्हें मिले बैंक नोटिस से कोई कनेक्शन नहीं है।
यह भी पढ़ें: Love Sex Aur Dhokha 2 सेंसर बोर्ड के रडार पर, क्या हॉट सीन्स पर चली कैंची?
सास की मौत से हुआ डिप्रेशन
पुलिस इस मौत का हर एंगल दिमाग में रख जांच में जुटी हुई है। सुनने में आया है कि हाल ही में प्रोड्यूसर की सास का भी निधन हुआ था जिसके बाद से वो डिप्रेशन में थे। दरअसल, प्रोड्यूसर को अपनी सास से काफी अटैचमेंट थी, ऐसे में वो स्ट्रेस में आए गए और उन्हें तनाव के लिए दवाइयां लेनी पड़ीं। अब क्या उन्होंने इसी गम में मौत को गले लगाया है या नहीं अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines