Sophie Turner: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बल्कि उनकी एक्स जेठानी भी सुर्खियों में रहती हैं। कुछ टाइम पहले ही सोफी टर्नर और जो जोनास का अलगाव हुआ है। इस बीच खबरें आ रही हैं कि सोफी का अपना नया प्यार मिल गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
यह भी पढ़ें- ‘आप हर चीज में बेस्ट हैंं’, Bigg Boss 17 से बाहर आते ही Vicky Jain ने पत्नी के लिखा ऐसा पोस्ट
अभी तक नहीं हुई खबरों की पुष्टि
दरअसल, खबरें हैं कि सोफी टर्नर बीते कुछ टाइम से पेरेग्रीन पियर्सन को डेट कर रही है। इंडस्ट्री में इसे लेकर खूब चर्चा भी हो रही है। हालांकि अभी तक इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। ये महज अफवाह भी हो सकती है। बता दें कि इस पर अभी तक सोफी की तरफ से भी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। बता दें कि इन अफवाहों को हवा तब मिली, जब सोफी ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की कुछ तस्वीरें साझा की।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज
इन फोटोज में सोफी कथित बॉयफ्रेंड पेरेग्रीन पियर्सन और उनके दो दोस्तों के साथ नजर आ रही है। अब ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। साथ ही यूजर्स भी इस पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि सभी मस्ती करते नजर आ रहे हैं और बहुत खुश हैं। सूत्रों की मानें तो बताया गया कि सोफी इन दिनों ‘पेरी’ के साथ खूब टाइम बिता रही है और दोनों एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं।
कौन हैं पेरेग्रीन पियर्सन?
इसके साथ ही अगर पेरेग्रीन पियर्सन की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार वो 29 साल के हैं। इसके साथ ही वो क्राउडे एस्टेट के उत्तराधिकारी भी हैं और उनके पिता चौथे विस्काउंट क्राउडे, माइकल ऑरलैंडो वीटमैन पियर्सन हैं। रिपोर्ट के आधार पर उनकी कुल नेटवर्थ £224 मिलियन है। यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट लंदन से पेरेग्रीन ने अपनी पढ़ाई की है। बता दें कि साल 2016 में वो क्राउडे एस्टेट के निदेशक भी रहे हैं। इन दिनों पेरेग्रीन, सोफी के साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि अभी तक इन खबरों पर मुहर नहीं लगी है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
44 mins agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
4 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
4 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
5 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
6 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
7 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
7 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
8 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines