हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sophie Choudry की कार में किसने मारी टक्कर? एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

Sophie Choudry: अभिनेत्री और सिंगर सोफी चौधरी ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने गुस्सा जाहिर किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला?

विज्ञापन
Sophie Choudry

Sophie Choudry: अभिनेत्री और सिंगर सोफी चौधरी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस फैंस के अपडेट के लिए अक्सर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनका गुस्सा साफ नजर आ रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सोफी सोशल मीडिया पर तमतमाती नजर आई हैं, तो आइए जानते हैं?

सोफी चौधरी ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, सोफी चौधरी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो स्विगी पर भड़कती नजर आ रही हैं। अपने पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा कि अरे @Swiggy @SwiggyCares, आपके एक राइडर ने मेरी कार को बुरी तरह से टक्कर मारी और वो भाग गया। दोपहर 1:15 बजे की ये घटना है, जिसमें पूरी तरह से उसकी गलती है और यह बिल्कुल सही नहीं है कि वो भाग गया।

सोफी ने क्या लिखा?

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि मैं एक रेगुलर स्विगी कस्टमर हूं, लेकिन क्या आपके लोग सड़क पर ऐसा करते हैं? हाल ही में सोफी चौधरी ने मुंबई की सड़कों पर अपने साथ हुए एक दुखद अनुभव को शेयर किया, तो लोगों ने भी इस पर रिएक्ट किया। इतना ही नहीं बल्कि अब स्विगी ने भी इसका रिप्लाई कर दिया है। जी हां, स्विगी ने भी एक्ट्रेस को पोस्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया।

विज्ञापन

स्विगी ने किया रिप्लाई

स्विगी ने अपने पोस्ट में लिखा कि हैलो सोफी, हम इस घटना पर खेद व्यक्त करते हैं और समझते हैं कि यह कितना दुखद होगा। उन्होंने आगे लिखा कि सुरक्षा और जवाबदेही हमारे लिए भी सबसे महत्वपूर्ण है। कृपया हमसे DM में करें, हमें आपसे कुछ डिटेल्स चाहिए। हालांकि, इसके बाद सोफी ने कोई पोस्ट नहीं शेयर किया है और ना ही कोई अपडेट दिया है।

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

इसके अलावा अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें लास्ट टाइम पर्दे पर ‘लव, सेक्स और धोखा 2’ में देखा गया था। बता दें कि इसमें उन्होंने सिर्फ कैमियो किया था। इसके अलावा उन्होंने एक रियलिटी शो में जज का रोल भी अदा किया था। बीते साल ‘लिप्स’ नाम के एक गाने में भी उन्होंने एक्टिंग की थी। बता दें कि इसे उन्होंने खुद ही गाया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- International Women’s Day: हिंदी सिनेमा की 8 सिंगल मदर एक्ट्रेस, प्यार मिलने के बाद भी अकेली

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola