Sooraj Pancholi Injured: बॉलीवुड एक्टर्स के साथ एक के बाद एक दुर्घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हमला हुआ था, जिसमें एक्टर बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। इसके बाद एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) हाल ही में हुए नेटफ्लिक्स इवेंट में खून में लथपथ नजर आए। उनकी उंगलियों से खून बहता देख फैंस भी घबरा गए थे। वहीं, अब एक्टर सूरज पंचोली के साथ भी भयानक हादसा हो गया है।
गलत समय पर हुए ब्लास्ट में जले सूरज पंचोली
बताया जा रहा है कि अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग करते हुए एक्टर सूरज पंचोली सेट पर हादसे का शिकार हो गए। ‘केसरी वीर: लीजेंड ऑफ सोमनाथ’ (Kesari Veer: Legend of Somnath) के सेट पर सूरज पंचोली के साथ एक्सीडेंट हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर एक जरूरी एक्शन सीक्वेंस कर रहे थे। दरअसल, एक्शन डायरेक्टर चाहते थे कि सूरज पंचोली खुद ये स्टंट परफॉर्म करें, जहां उन्हें ब्लास्ट और फायर के ऊपर से कूदना था। हालांकि, ब्लास्ट का समय थोड़ा जल्दी था और उनके पास ब्लास्ट हो गया।
सूरज पंचोली को कहां-कहां आई चोट?
काफी ज्यादा बारूद के इस्तेमाल की वजह से सूरज पंचोली की जांघें और हैमस्ट्रिंग बुरी तरह से जल गईं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सेट पर एक मेडिकल टीम पहले से मौजूद थी और उन्होंने एक्टर का तुरंत इलाज किया। डॉक्टरों की मदद से सूरज पंचोली अपने पैरों पर वापस खड़े हो पाए। इतना ही नहीं इसके बाद एक्टर ने शूटिंग भी की। कहा जा रहा है कि घायल होने के बावजूद सूरज पंचोली ने ब्रेक लेने से साफ मना कर दिया। उन्होंने अपना शेड्यूल भी पूरा किया।
यह भी पढ़ें: क्या ब्राइड बनने की तैयारी में हैं Mannara Chopra? Laughter Chefs 2 की कंटेस्टेंट ने खुद दिया हिंट
सूरज पंचोली ने घायल होने के बाद भी किया काम
ऐसी हालत में भी काम करके सूरज पंचोली ने एक्टिंग को लेकर अपना प्यार साबित कर दिया। अब एक्टर की बहादुरी और उनके डेडिकेशन की तारीफ हो रही है। सूरज पंचोली को लेकर फैंस टेंशन में भी नजर आ रहे हैं। उनके साथ हुए हादसे की खबर सुनकर उनके चाहने वालों को काफी चिंता हो गई है। वहीं, जब सूरज ने शूटिंग की है तो मामला ज्यादा सीरियस नहीं होगा, नहीं तो वो शूटिंग बीच में ही रोक देते।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
7 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines