New Shows-Series on Sony Liv: आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्मों और वेब सीरीज की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है। प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर आए दिन नए शोज या फिल्में रिलीज की जाती हैं। आज हम आपके लिए सोनी लिव पर ट्रेंड होने वाले नए शोज की लिस्ट लेकर आए हैं। इसमें कुछ रियलिटी शो भी शामिल हैं, जिन्हें देखने के बाद आप भी नेटफ्लिक्स को भूल जाएंगे। सोनी लिव पर आपको इन शो के जरिए कुकिंग से लेकर पारिवारिक तक सब कुछ देखने को मिलेगा। यहां देखें पूरी लिस्ट…
Bada Naam Karenge
‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी तमाम पारिवारिक फिल्में बनाकर दर्शकों को एंटरटेन करने वाले सूरज बड़जात्या ओटीटी पर वेब सीरीज ‘बड़ा नाम करेंगे’ से डेब्यू कर चुके हैं। उनकी सीरीज कुछ दिन पहले ही सोनी लिव पर स्ट्रीम की गई है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: OTT Release: फरवरी के तीसरे हफ्ते में रिलीज हो रहीं ये फिल्में-सीरीज, देखें पूरी लिस्ट
Celebrity MasterChef
मास्टरशेफ इंडिया के बाद पहली बार सेलिब्रिटी मास्टरशेफ ने टीवी पर दस्तक दी है। ये कुकिंग शो है, जिसमें टीवी के जाने-माने सेलिब्रिटी अपनी कुकिंग का टैलेंट दिखा रहे हैं। ये शो सोनी लिव पर ट्रेंड कर रहा है।
Kaun Banega Crorepati 16
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले कई साल से क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के जरिए दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। इस बार शो 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। दिलचस्प बात ये है कि अमिताभ का ये शो सोनी लिव पर लगातार ट्रेंड कर रहा है।
CID
सोनी टीवी के पॉपुलर शो ‘सीआईडी’ को भला कौन कैसे भूल सकता है? अब इस शो का दूसरा सीजन सोनी लिव पर स्ट्रीम हो चुका है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
Shark Tank India 4
रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ का चौथा सीजन सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रहा है। इसके पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था। इस सीजन की थीम ‘सिर्फ ड्रीम जॉब नहीं, अपने ड्रीम आइडिया के पीछे भागेगा इंडिया।’ रखी गई है।
Freedom At Midnight
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और विभाजन के आसपास की घटनाओं को दिखाती वेब सीरीज ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ पिछले साल रिलीज हुई थी। इसके बाद से यह सीरीज सोनी लिव पर ट्रेंड में है। अगर आपने ये सीरीज नहीं देखी है तो जरूर देखें।
Indian Idol 15
सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ इस बार 15वें सीजन के साथ लौट आया है। इस शो को सोनी लिव पर स्ट्रीम किया गया है। अगर आपको इस तरह के शो देखने पसंद हैं तो सोनी लिव पर जरूर देखें।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
6 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
7 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
9 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
9 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
10 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
11 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
12 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines