सोनी लिव की सबसे पॉपुलर फिल्में, 8 से कम नहीं किसी की भी IMDb रेटिंग

Sony Liv Top 10 Highest Films: आजकल हर कोई घर बैठे फिल्में देखना पसंद करता है. इसलिए आज हम आपको सोनी लिव की टॉप फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं…

sony liv top ten highest film

sony liv top ten highest film. image credit- social media

Sony Liv Top 10 Highest Films: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. फैंस को भी इन फिल्मों और सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है. अब जाहिर है कि सर्दियों का मौसम है, तो लोग घर बैठे ही फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं. इस बीच हम आपको सोनी लिव की टॉप फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी आईएमडीबी रेटिंग 8 से कम नहीं है. आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में…

विज्ञापन

सोनी लिव की टॉप फिल्में

बाहुबली और इटलू अम्मा

इस लिस्ट में पहले नंबर पर प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली’ और दूसरे नंबर पर साउथ की फिल्म ‘इटलू अम्मा’ है. इन दोनों ही फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग कमाल की है. फिल्म ‘बाहुबली’ को आईएमडीबी ने 8 की रेटिंग दी है और फिल्म ‘इटलू अम्मा’ को 8.2 की रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

पैरासाइट और बाहुबली 2

अगर आप साइकोलॉजिकल ड्रामा को देखना पसंद करते हैं, तो इसके लिए आप फिल्म ‘पैरासाइट’ देख सकते हैं. इस फिल्म को 8.5 की आईएमडीबी रेटिंग मिली है. इसके अलावा साल 2017 में आई फिल्म ‘बाहुबली 2’ भी है. इस फिल्म को 8.2 की आईएमडीबी रेटिंग मिली है.

सऊदी वेल्लाक्का और पोर थोजिल

इसके अलावा फिल्म ‘सऊदी वेल्लाक्का’ और ‘पोर थोजिल’ भी है. फिल्म ‘पोर थोजिल’ तमिल भाषा की थ्रिलर फिल्म है, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को आईएमडीबी की 8 रेटिंग मिली है. इसके अलावा फिल्म ‘सऊदी वेल्लाक्का’ की बात करें तो इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8 की रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

गर्गी और मनाडु

ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी की टॉप फिल्मों की बात करें तो इसमें ‘गर्गी’ और ‘मनाडु’ भी है. फिल्म ‘गर्गी’ तमिल भाषा की थ्रिलर ड्रामा फिल्म है. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है. इसके अलावा फिल्म ‘मनाडु’ को आईएमडीबी पर 8.1 की रेटिंग मिली है.

2018 एवरीवन इज अ हीरो और कदैसी विवसयी

इसके अलावा मलयालम भषा की फिल्म ‘2018 एवरीवन इज अ हीरो’ भी इस लिस्ट में है. साल 2023 में आई इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.3 की रेटिंग मिली है. फिल्म को केरल में आई बाढ़ पर बनाया गया था. इसके अलावा फिल्म ‘कदैसी विवसयी’ भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म को आईएमडीबी पर 8.7 की रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ