Zakir Khan Show to go off Air: सोनी चैनल ने हाल ही में अपने प्रोग्राम में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। चैनल ने कुछ पुराने शोज को बंद करने का फैसला किया है, जिसमें कॉमेडियन जाकिर खान का शो ‘आपका अपना जाकिर’ भी शामिल हैं। जी हां जाकिर खान का शो भी इस बदलाव के हत्थे चढ़ गया है। ये फैसला आखिर क्यों लिया गया है, चलिए आपको बताते हैं।
क्यों बंद हुआ जाकिर खान का शो?
अगस्त में लॉन्च हुए इस शो को शुरुआत में दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन बाद में ये उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। जाकिर खान की तबीयत खराब होने के कारण शो को कुछ समय के लिए ब्रेक दिया गया था, लेकिन कॉमेडियन की तबीयत सही होने से पहले ही अब चैनल ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। महीनेभर में ही शो को बंद कर दिया गया है।
सोनी के कई सीरियल्स हो रहे बंद
सोनी चैनल ने हाल ही में अपने प्रोग्रामिंग में कई बदलाव किए हैं। पिछले महीने स्टार भारत के गौरव बनर्जी ने सोनी नेटवर्क का भार अपने कंधों पर लिया और इसके साथ ही चैनल पर कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इन बदलावों के तहत चैनल ने कई शोज के प्रोडक्शन को बंद करने का फैसला लिया है, जिनमें ‘काव्या: एक जज्बा’, ‘एक जुनून’, ‘पुकार दिल से दिल तक’, और ‘जुबली टॉकीज’ शामिल हैं। ये सीरियल अब अपने बचे हुए एपिसोड शूट करेंगे और फिर ऑफ एयर हो जाएंगे।
पुराने शोज चैनल पर आए वापस
सोनी चैनल ने अपने दर्शकों के पुराने पसंदीदा शोज की वापसी का भी प्लान बनाया है। चैनल अब ‘CID’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे क्लासिक शोज को फिर से ऑन एयर कर रहा है। इसके अलावा धार्मिक शो ‘मेरे साई’ की भी वापसी हो चुकी है। चैनल का मानना है कि पुराने शोज के री-रन से दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इससे चैनल की टीआरपी भी बेहतर हो रही है।
सोनी चैनल की नई रणनीति के तहत, मौजूदा प्रोग्रामिंग में ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ और ‘इंडिया आइडल’ के नए सीजन भी शामिल हैं। इन शोज को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये चैनल की टीआरपी को बनाए रखने में मददगार साबित हो रहे हैं। चैनल की नई रणनीति को लेकर काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं और ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में ये बदलाव कितना सफल साबित होते हैं।
यह भी पढ़ें: फेमस यूट्यूबर हुआ गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर खुलेआम दी थी धमकी
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
40 mins agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 hr ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines