सोनू सूद की वाइफ सोनाली सूद का हुआ एक्सीडेंट, मुंबई-नागपुर हाईवे पर हुईं घायल

सोनू सूद की वाइफ सोनाली सूद का एक्सीडेंट हो गया है। सोनाली सूद का मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें वो घायल हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, सोनाली को गंभीर चोटें आई हैं।

Sonu Sood

Sonu Sood

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सोनू सूद की वाइफ सोनाली सूद का एक्सीडेंट हो गया है। सोनाली सूद का मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें वो घायल हो गई हैं। जैसे ही खबर सामने आई, तो फैंस भी परेशान हो गए और सोनाली सूद को लेकर दुआ करने लगे कि वो जल्दी ठीक हो जाए।

विज्ञापन

मुंबई-नागपुर हाईवे पर हुआ एक्सीडेंट

इसको लेकर viralbhayani ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट के अनुसार, इसमें लिखा गया है कि 24 मार्च, 2025 को सोनू सूद की वाइफ सोनाली सूद का मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक कार एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान सोनाली अपनी बहन और भतीजे संग ट्रैवल कर रही थीं। पोस्ट के अनुसार, जो ड्राइव कर रहा था, उन्हें भी चोट लगी है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोनाली को आईं गंभीर चोट- जानकारी

इस पोस्ट में आगे लिखा गया कि सोनाली और उनके भतीजे दोनों का फिलहाल नागपुर के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उन्हें अगले 48-72 घंटों तक निगरानी में रखा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सोनू सूद अपनी पत्नी के पास पहुंचे हैं। जानकारी है कि ये दुर्घटना देर रात हुई और सोनाली को गंभीर चोटें आई हैं जबकि उनकी बहन को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन

अपनी वाइफ के संग हैं सोनू सूद

सोनू के एक स्पोकपर्सन ने इस दुर्घटना की पुष्टि की और कहा कि वह अपने परिवार के साथ अस्पताल में होने के कारण अभी बिजी हैं। वहीं, इस पोस्ट के सामने आने के बाद यूजर्स भी इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि अरे उन्हें क्या हुआ? एक दूसरे यूजर ने कहा कि बेहद दुखद। तीसरे यूजर ने कहा कि क्या वो ठीक हैं? इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ