Sonu Sood: अभिनेता सोनू सूद इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘फतेह’ को लेकर चर्चा में हैं। सोनू की ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज के तैयार है। फिल्म को लेकर लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट भी देखी जा रही है। इस बीच सोनू सूद भी लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने कुछ ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सोनू ने ऐसा क्या कहा? तो आइए जानते हैं…
मां से हर रोज बात करते थे सोनू
दरअसल, हाल ही में सोनू सूद को शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में देखा गया। इस दौरान सोनू ने कई चीजों पर बात की। सोनू ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी इस दौरान बात की। इस दौरान सोनू ने बताया कि वो अपनी मां से हर रोज फोन पर बात करते थे, लेकिन फिर भी उनकी मां उन्हें लैटर लिखती थीं। इस बारे में बात करते हुए सोनू ने कहा कि मेरी मां जो लैटर लिखती थी, वो बहुत कमाल के लिखती थी।
क्यों लैटर लिखती थी सोनू सूद की मां?
जब वो लैटर लिखती थीं, तो ऐसा लगता था जैसे बातें कर रही हैं। सोनू ने बताया कि मैं हर रोज अपनी मां से बात करता था और ऐसा कोई दिन नहीं था, जब मैंने उनसे बात ना की हो। मेरी उनसे हर रोज बात होती थी, तो मैं सोचता था कि जब रोज बात होती है, तो लैटर में नया क्या होगा। जब मैंने उनसे इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ये रिकॉर्ड्स रहेंगे यादों के, जब मैं नहीं रहूंगी।
सोनू ने क्या कहा?
सोनू ने बताया कि उनकी मां ने कहा था कि उनके जाने के बाद मैं उन लैटर को पढ़ूंगा, तो मुझे लगेगा कि मैं अपनी मां से ही बात कर रहा हूं। आज भी जब मैं वो लैटर पढ़ता हूं, तो बहुत मायने रखता है। जब भी लाइफ में लो फील करते हैं, तो आप वही करते हैं और ये बहुत कीमती भी है। इन सब बातों को बताते हुए सोनू सूद थोड़ा इमोशनल भी नजर आए और उनकी आंखों में नमी थी।
फिल्म ‘फतेह’ रिलीज के लिए तैयार
इसके साथ ही अगर सोनू की फिल्म ‘फतेह’ की बात करें तो ये फिल्म 10 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे लोगों ने खूब प्यार भी दिया है। इस फिल्म की कहानी सोनू सूद ने ही लिखी है और फिल्म में एक्टिंग भी उन्होंने खुद ही की है। फिल्म बनाने के लिए एक्टर ने खूब मेहनत की है। देखने वाली बात होगी कि सोनू की फिल्म ‘फतेह’ कर पाएगी या नहीं?
यह भी पढ़ें- Game Changer Prediction: ओपनिंग डे पर कितना कमाएगी गेम चेंजर, क्या पुष्पा 2 को देगी मात?
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
42 mins agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
45 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
15 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
18 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
19 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
19 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines