Game Changer Prediction: ओपनिंग डे पर कितना कमाएगी गेम चेंजर, क्या पुष्पा 2 को देगी मात?

Game Changer Prediction: राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर कल रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म ओपनिंग डे पर क्या कमाल दिखा पाती है, आइए जानते हैं कि क्या है प्रीडिक्शन…

game changer opening day box office prediction ram charan kiara advani

Game Changer Prediction. File Photo

Game Changer Prediction: एसएस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ के बाद साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी सोलो फिल्म ‘गेम चेंजर’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म शुक्रवार, 10 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज में बस कुछ घंटे बाकी हैं। शंकर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म ओपनिंग डे पर क्या कमाल दिखा पाती है, यह जानने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। 7 जनवरी से मेकर्स ने ‘गेम चेंजर’ के लिए एडवांस बुकिंग खोल दी थी। आज तीसरा दिन है मेकर्स ने रिलीज से पहले ही नोटों से झोली भरनी शुरू कर दी है। आइए जानते हैं कि राम चरण की ‘गेम चेंजर’ को लेकर प्रीडिक्शन क्या कहती है?

एडवांस बुकिंग कलेक्शन कितना?

सुपरस्टार राम चरण की ‘गेम चेंजर’ को CBFC की तरफ से 2 घंटे 44 मिनट की रनिंग टाइम के साथ U/A प्रमाणित किया गया है। इस फिल्म में राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी।

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘गेम चेंजर’ ने एडवांस बुकिंग में इंडिया में 4 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं। इसके साथ ही मेकर्स ने रिलीज से पहले ब्लॉक सीट के साथ 24 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली है।

ओपनिंग डे पर कितनी होगी कमाई?

जाहिर है कि राम चरण और कियारा आडवाणी की ‘गेम चेंजर’ पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसका बज सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। एडवांस बुकिंग कलेक्शन देखने के बाद उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई कर लेगी। तेलुगु भाषा में ‘गेम चेंजर’ अच्छा कलेक्शन कर सकती है लेकिन हिंदी वर्जन में उम्मीदें थोड़ी कम हैं।

इंडिया टाइम्स से बातचीत में ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला का कहना है कि राम चरण की ‘गेम चेंजर’ हिंदी वर्जन में ओपनिंग डे पर 5 करोड़ रुपये से अपेनिंग ले सकती है। ये हायर एडवांस बुकिंग पर भी निर्भर करता है। इस हिसाब से राम चरण ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तो बिलकुल नहीं तोड़ पाएगी। जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ का रिकॉर्ड भी नहीं टूटेगा। बता दें कि ‘देवरा’ ने हिंदी वर्जन में पहले दिन 7.5 करोड़ कमाए थे।

एक्शन करते दिखेंगे राम चरण

‘गेम चेंजर’ की कहानी की बात करें तो यह फिल्म पॉलिटिकल थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें राम चरण और कियारा आडवाणी के अलावा के राम नंदन, अपन्ना और विजय बलराम जैसे स्टार्स हैं। फिल्म का ट्रेलर पिछले हफ्ते रिलीज किया गया था, जिसमें राम चरण जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ