Actor Offers Free IAS Coaching: बॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर ने अब देश के लिए ऐसा काम किया है कि सिर्फ आज ही नहीं बल्कि आने वाले समय में भी उनका योगदान लोगों को याद रहेगा। ये एक्टर यूं तो पर्दे पर विलेन का किरदार निभाता है लेकिन दिल से ये एक रियल हीरो है। ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे बल्कि पूरा देश इस एक्टर के गुणगान गाते हुए यही कह रहा है। हर जरूरतमंद की मदद करने का जिम्मा उठाने के बाद अब इस एक्टर ने अपने सिर पर एक और बड़ी जिम्मेदारी उठा ली है। अब देश में जो भी IAS बनाना चाहता है एक्टर उस हर शख्स की मदद के लिए आगे आ गए हैं।
सोनू सूद ने ली देश को बेहतरीन IAS, IPS देने की जिम्मेदारी
सबसे पहले तो आपको बता दें ये जिम्मा उठाने वाले एक्टर कोई और नहीं बल्कि सोनू सूद (Sonu Sood) हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी थी कि वो उन लोगों के लिए इंतजाम कर रहे हैं जो IAS बनना चाहते हैं। एक्टर ने कहा कि वो IAS की तैयारी का सुनहरा अवसर लेकर आए हैं। पिछले 3 साल से ‘सूद चैरिटी फाउंडेशन’ ‘Sambhavam’ IAS कोचिंग की फ्री योजना चला रहा है। इसमें अब तक 7000 से ज्यादा युवाओं को IAS की फ्री तैयारी में मदद दी गई है। इसमें एक से बढ़कर नेशनल लेवल के टीचर्स कॉचिंग देते हैं।
फ्री में दिलवा रहे कोचिंग
इतना ही नहीं ‘Sambhavam’ से जुड़े 50 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। ये सभी IAS, IPS और INS बनकर देश और समाज की सेवा की है और ये सभी इस योजना से बेहद खुश हैं। सोनू सूद ने ये भी रिवील किया कि उनका मकसद सिर्फ IAS बनाना नहीं बल्कि उनके अंदर देश के लिए संवेदना जगाना भी है। इसके लिए वो स्टूडेंट्स को स्पेशल पर्सनालिटी डेवलपमेंट की वर्कशॉप करवाते हैं। एक्टर ने इस बात का भी भरोसा दिलवाया है कि जो भी युवा IAS, IPS बनने का इरादा रखता है वो उनके साथ हैं।
यह भी पढ़ें: ईद पर बेच दी Urfi Javed ने सारी शर्म, ऐसे कपड़े पहने आपको भी आएगी हया
किसी के सपने नहीं रहेंगे अधूरे
एक्टर ने कहा है कि पैसों की कमी के कारण आपके सपने अधूरे नहीं रहेंगे और आपको फ्री कोचिंग वो दिलवाएंगे। साथ ही उन्होंने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करना है वो भी बताया है। अब उनकी इस अनाउंसमेंट के बाद एक्टर के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और इसमें सभी लोग मदद मांगने के लिए सोनू सूद के पास पहुंच गए हैं। एक्टर किस तरह से सब मैनेज कर रहे हैं और इन लोगों को सहारा देकर उनके सपने पूरे कर रहे हैं ये देखकर देश उन पर गर्व महसूस कर रहा है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
6 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines