Viral Illusion Photo: सोशल मीडिया पर आज एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखने के बाद यूजर्स अपने बाल नोच रहे हैं क्योंकि फोटो के साथ उनसे एक सवाल किया गया है। लेकिन बेहद कम लोग हैं जो इस सवाल का जवाब दे पा रहे हैं। दरअसल, इस वायरल तस्वीरें में लोगों से पूछा जा रहा है कि इसमें बॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर नजर आ रहे हैं। तो उन्हें ढूंढिए और उनका नाम बताइए। अब सभी लोग इस फोटो को जूम कर-करके देख रहे हैं और एक्टर को ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।
क्या आपको फोटो में दिखा एक्टर?
वायरल तस्वीर में आपको कुछ लोग दिखाई देंगे। इस फोटो में 3 -4 औरतें जमीन पर बैठी हुई हैं। साथ ही एक आदमी भी बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ये किसी गांव की है। इसमें लोगों का पहनावा और उनके तौर-तरीके तो कुछ ऐसे ही लग रहे हैं। इनके आस-पास खाने का सामान है और ये एक घर में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो में दिख रहा हर एलिमेंट उस एक्टर को देखने के लिए जरूरी है। आप सोच रहे होंगे कि आपने फोटो का हर कोना ध्यान से देख लिया तब भी आपको कोई एक्टर नहीं दिखा।
एक्टर को देखने के लिए बंद करनी पड़ेंगी आंखें
अगर आपको लग रहा है कि आपको बुद्धू बनाया जा रहा है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इस फोटो में एक्टर तो आपको दिखाई देंगे लेकिन इसके लिए आपको एक स्पेशल फंडा अपनाना पड़ेगा। इस फोटो में एक ट्विस्ट है जिसके बारे में जानकर आप भी अपनी एक्ससाइटमेंट काबू नहीं कर पाएंगे और अपने आस-पास के लोगों से भी वहीं सवाल करेंगे जिसका जवाब आप खुद ढूंढ रहे थे। अगर आप भी फोटो में एक्टर को देखना चाहते हैं तो आपको अपनी आंखें बंद करनी पड़ेंगी लेकिन पूरी नहीं 90%। जैसे ही आप ऐसा करेंगे तो आपको तस्वीर में सोनू सूद (Sonu Sood) नजर आ जाएंगे।
यह भी पढ़ें: जब नसीरुद्दीन शाह, स्मिता पाटिल और अमरीश पुरी ने 45 दिन तक पहने एक ही कपड़े
एक्टर के फैन ने बनाई तस्वीर
दरअसल, ये एक इल्यूजन फोटो है जो उनके किसी फैन ने बनाई है। अब X पर एक यूजर ने इस फोटो को शेयर करते हुए सोनू सूद को टैग किया और उनसे कहा- ‘सूद साहब! ये आपकी फोटो है, आधी आंखें बंद करके देखो, जिनकी आपने सहायता की थी उनमें से एक ने बनाई है।’ बता दें, अब इस तस्वीर पर खुद एक्टर ने रिप्लाई किया है। सोनू ने लिखा- ‘क्या बात है।’ साथ ही उन होने इसके साथ दिल वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। एक्टर ने कहा, ‘बस मां- बाप की दुआ का असर है।’
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
4 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
5 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
7 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
8 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
10 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
10 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
11 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines