पॉपुलर एक्टर सोनू सूद अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में सोनू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें एक्टर बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। सोनू के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं, अब सोनू सूद ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ी है और उल्टा लोगों को ही सलाह भी दे दी। आइए जानते हैं कि सोनू ने इस पर क्या कहा है?
सोनू सूद ने बताया सच
दरअसल, सोनू सूद ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सोनू बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्टर ने हेलमेट भी पहना है। सोनू का ये पूरा वीडियो एक मिनट का है। वहीं, पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने इसके कैप्शन में लिखा है कि सेफ्टी सबसे पहले।
लोगों को दी सलाह
सोनू ने आगे लिखा कि हम हमेशा कानून का पालन करते हैं। हेलमेट के बिना एक पुरानी क्लिप जो वायरल हो रही है वो हमारी स्क्रिप्ट का हिस्सा थी। इसलिए प्लीज इसे इग्नोर करें। सेफ्ली ट्रैवल करें, समझदारी से यात्रा करें और हमेशा हेलमेट पहनें। सोनू ने अपने इस पोस्ट से साफ कर दिया है कि उन्होंने किसी नियम को नहीं तोड़ा है और हर चीज का ख्याल रखा है।
बिना हेलमेट चलाते सोनू का वीडियो वायरल
गौरतलब है कि सोनू सूद का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक्टर बिना हेलमेट के बाइक चलाते नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू की। हालांकि, पुलिस ने भी ये कहा कि ये वीडियो अभी का नहीं है बल्कि साल 2023 का है। वीडियो में भले ही सोनू बिना हेलमेट के नजर आ रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है कि उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा है।
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar लेकर आए कॉमेडी-सस्पेंस से भरी Housefull 5, ट्रेलर देख क्या बोले यूजर्स?
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
5 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
6 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
8 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines