Kangana Ranaut-Sonu Sood: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और एक्टर सोनू सूद दोनों ही इस वक्त अपनी-अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ और सोनू की फिल्म ‘फतेह’ दोनों ही आस-पास रिलीज हो रही हैं, तो दोनों को लेकर खूब बातें भी हो रही हैं। इस बीच अब सोनू सूद ने कंगना संग अपने झगड़े पर बात की है। एक्टर ने बताया है कि पहले दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी।
सोनू सूद ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, हाल ही में सोनू सूद ने मीडिया इंटरेक्शन के दौरान कंगना से बातचीत बंद होने पर बात की। इस दौरान सोनू ने बात करते हुए बताया कि भले ही अब कंगना से बात नहीं होती है, लेकिन ‘मणिकर्णिका’ के पहले दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुआ करती थी। गौरतलब है कि साल 2019 में फिल्म ‘मणिकर्णिका’ के दौरान दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी।
फिल्म ‘मणिकर्णिका’ से बिगड़ी बात
इस बारे में सोनू ने बात करते हुए कहा कि कंगना मेरी दोस्त थी और इसलिए मैंने फिल्म ‘मणिकर्णिका’ को नहीं किया था। हां, अब हमारे बीच बात नहीं होती, लेकिन मैं उनकी फैमिली के बेहद करीब रहा हूं। सोनू ने बताया कि कंगना की मां, पिता और बहन के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग रही है। वहीं, अगर कंगना और सोनू की बात करें तो दोनों फिल्म ‘मणिकर्णिका’ में काम कर रहे थे, लेकिन बाद में फिल्म के डायरेक्शन की कमान कंगना के हाथ में आ गई थी और उन्होंने कृष को रिप्लेस कर दिया था।
सोनू ने छोड़ी थी फिल्म
इसके बाद सोनू ने फिल्म छोड़ दी थी और कहा था कि जब फिल्म ज्यादातर पार्ट शूट हो चुका है, तो इसे फिर से क्यों शूट किया जा रहा है। हालांकि, इस पर कंगना का कहना था कि सोनू किसी महिला डायरेक्टर के अंडर काम नहीं करना चाहते हैं।
सोनू की लाइफ का नियम
इसके आगे सोनू ने ये भी बताया कि उनकी लाइफ का नियम है कि अगर वो किसी के दोस्त हैं और उनकी करीबी हैं और अगर उन्हें उनसे कोई परेशानी भी है, तो भी वो कुछ नहीं कहते हैं। हालांकि, लोगों को जो कहना हैं, वो कहते हैं, लेकिन मैं कभी उनके खिलाफ नहीं बोलूंगा।
मैं इस पर जवाब नहीं दूंगा
इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे सोनू ने कहा कि कई बार ऐसा भी होता है कि आप कुछ कह रहे हैं, लेकिन आप उसे ठीक से सोच-विचार कर नहीं कहते हैं और मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। नौसिखिया होने की वजह से कुछ चीजें हुई हैं, लेकिन इसका कोई पछतावा नहीं है और इस पर जवाब देकर मैं इसे तूल नहीं दूंगा।
उसे अपने स्पेस में खुश रहना चाहिए- सोनू
इसके आगे सोनू से जब पूछा गया कि अगर कंगना फिर से कोई फिल्म ऑफर करें, तो सोनू ने कहा कि ‘मणिकर्णिका’ के बाद हम दोनों ने कभी बात नहीं की। इतना ही नहीं बल्कि हमारा एक कॉमन दोस्त भी है, जो कई बार हमें मिलवाने की कोशिश कर चुका है, लेकिन मेरा कहना है कि उसे अपने स्पेस में खुश रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें- शादी के बाद बर्थडे बैश से भी गायब…. क्या पापा के जन्मदिन की पार्टी में भी नहीं आए Sonakshi Sinha के भाई?
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
5 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
12 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines