Sonu Nigam Border 2: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. फिल्म को ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं फिल्म के गानों से जावेद अख्तर खफा हो गए थे, तो अब सोनू निगम ने जावेद अख्तर को जवाब दिया है. दरअसल हाल ही में जावेद अख्तर ने खुलासा किया था कि मेकर्स ने उनसे फिल्म के लिए पुराने गानों को दोबारा लिखने की अपील की थी. जिस पर जावेद अख्तर खफा हो गए थे और उन्होंने इसे इंटलेक्चुअल और क्रिएटिविटी की कंगाली बता दिया था. अब सोनू निगम ने इस पर जवाब दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं सोनू निगम ने क्या कुछ कहा?
जावेद अख्तर ने जताई थी नाराजगी
दरअसल साल 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ के गाने ‘संदेशे आते हैं’ को जावेद अख्तर ने ही लिखा था. वहीं ‘बॉर्डर 2’ में भी इस गाने का रीमेक बनाया गया है. गाना बनाने से पहले मेकर्स ने जावेद अख्तर से इस गाने को दोबारा लिखने की अपील की थी, जिसे जावेद अख्तर ने खारिज कर दिया था और उन्होंने पुराने गानों के रीमेक बनाने पर भी नाराजगी जताई. जावेद अख्तर के गाने के बोल दोबारा लिखने से मना करने पर मेकर्स ने उसी गाने को नए फ्लेवर के साथ पेश किया.
यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन हुए चोटिल, चलने के लिए भी लेना पड़ा वॉकिंग स्टिक का सहारा; वीडियो वायरल
सोनू निगम ने शेयर किया वीडियो
सोनू निगम ने अब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. सोनू निगम ने कहा, ‘‘बॉर्डर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि सच्ची घटनाओं पर आधारित एक फ्रेंचाइजी है. इसमें हमारे देश, हमारे फौजियों और हमारी जीत की कहानियां दिखाई गई हैं. इसलिए दर्शकों की उम्मीदें होना स्वाभाविक है. ‘बॉर्डर 2’ को प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर और एक्टर्स ने पूरे जज्बे के साथ बनाया है, खास तौर पर इसके म्यूजिक पर भी मेहनत की गई है. उम्मीद है कि जिस जंग को हमने हकीकत में जीता था, उसे एक बार फिर पर्दे पर जीत पाएंगे.’
यह भी पढ़ें: नॉर्थ इंडिया में Border 2 का दबदबा, 3 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार सनी देओल की फिल्म!
जावेद अख्तर को दिया जवाब
वहीं जावेद अख्तर को जवाब देते हुए सोनू निगम ने आगे कहा, ”बॉर्डर’ अगर एक सैनिक है तो ‘संदेशे आते हैं’ उसकी वर्दी है. हां जावेद साहब की बात बिल्कुल सही है कि पुराने गानों को दोहराना सही नहीं, लेकिन ‘बॉर्डर’ में ‘संदेशे आते हैं’ उसकी पहचान है, इसके बिना फिल्म अधूरी लगती है. साथ ही नए गानों की जरूरत भी उतनी ही अहम है. जावेद साहब हमारे गुरु हैं, इसलिए ये बताते हुए खुशी है कि ‘मिट्टी के बेटे’ गाना ‘बॉर्डर 2’ की ओर से फौजियों और देशवासियों के लिए एक खास तोहफा है.’
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines