हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sonu Nigam पर बीच कॉन्सर्ट में हमला! परफॉर्मेंस देते हुए सिंगर के साथ हुई बदसलूकी

Sonu Nigam: इस वक्त सोशल मीडिया पर सोनू निगम का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स सिंगर के साथ बदसलूकी करता नजर आ रहा है, जिसे वहां मौजूद सिक्योरिटी ने अच्छे से पीसा।

विज्ञापन
Sonu Nigam

Sonu Nigam: बीते कुछ दिनों में कई बार ये सुनने को मिला है कि लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर्स के साथ बदतमीजी हुई। कुछ दिनों पहले करण औजला के साथ स्टेज पर कुछ ऐसा ही हुआ था। वहीं, अब फेमस सिंगर सोनू निगम के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है। जी हां, सोनू के साथ हुई बदतमीजी का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

सोनू निगम के साथ बदसलूकी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सोनू निगम स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं, तभी अचानक से एक शख्स स्टेज पर आता है और सोनू की ओर बढ़ता है। वीडियो में देखने में लग रहा है कि शख्स नशे में है और सिंगर को खींचने या मारने के लिए आगे बढ़ता है, लेकिन तभी सिंगर एक दम से पीछे हटते हैं और वहां मौजूद सिक्योरिटी गॉर्ड तुरंत स्टेज पर आते हैं और शख्स की जमकर कुटाई कर देते हैं।

सिक्योरिटी ने लिया एक्शन

वीडियो में देखा जा सकता है कि सिक्योरिटी गॉर्ड शख्स को मारते-मारते स्टेज से नीचे तक ले जाते हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि ये बहुत शानदार था। दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत बढिया, सुर खराब नहीं होने दिया। तीसरे यूजर ने कहा कि ध्यान रखो सोनू जी। इस तरह कमेंट्स करके यूजर्स सोनू की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

सोनू ने नहीं छोड़ा गाना

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में एक और खास बात है, जिसकी वजह से भी लोग सोनू की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, जैसे ही अचानक से शख्स सोनू की ओर बढ़ता है, तो सोनू ने गाना नहीं छोड़ा और ना ही गुस्सा किया बल्कि वो गाते रहे और झट से कूदकर दूसरे ओर चले गए। इस बीच में एक सेकंड के लिए भी सोनू का सुर खराब नहीं हुआ और वो लगातार अपना काम करते रहे।

निक के साथ भी हुआ था ऐसा ही कुछ

इसको लेकर सोनू की खूब तारीफ हो रही है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इसके पहले निक जोनस के कॉन्सर्ट में भी ऐसा ही कुछ हुआ था। निक के माथे पर बीच कॉन्सर्ट में किसी ने लेजर लाइट साधी, तो निक स्टेज छोड़कर वहां से भाग गए थे, जिसको लेकर निक के फैंस चिंता में आ गए थे कि आखिर ऐसा किसने किया और क्यों।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Karan Arjun की वो हसीना कौन, जिसे गैंगस्टर से हुआ प्यार? इंडस्ट्री छोड़ अपनाई अध्यात्म की राह

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola