हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सोनू निगम के कॉन्सर्ट में हुई पत्थरबाजी, DTU में सिंगर ने कैसे संभाली बात?

सोनू निगम के कॉन्सर्ट में हुए हंगामे की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में चल रहे सोनू निगम के कॉन्सर्ट में उन पर पत्थर फेंके गए हैं।

विज्ञापन
Sonu Nigam file photo

सोनू निगम की आवाज का जादू आज भी फैंस के सिर पर चढ़कर बोलता है। उनके कॉन्सर्ट के लिए फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। हाल ही में सोनू निगम ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में लाइव कॉन्सर्ट किया था और इस दौरान के कई वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, इस मजेदार कॉन्सर्ट के बीच में ही हंगामा हो गया। सिंगर को गाते हुए ही बीच में रुकना पड़ा क्योंकि कुछ लोगों ने स्टेज पर पत्थर मारने और प्लास्टिक की बोतलें फेंकना शुरू कर दिया था।

कॉन्सर्ट में सोनू निगम के साथ ये क्या हुआ?

रविवार की शाम को हुए सोनू निगम के इस कॉन्सर्ट में हुई अफरा-तफरी की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 1 लाख से ज्यादा लोग सोनू निगम के कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे। ढेर सारे प्यार के बीच सोनू निगम के कॉन्सर्ट में इस हरकत की वजह से उनकी टीम भी घायल होते-होते बची। इस दौरान सोनू निगम ने उन लोगों से स्पेशल अपील भी करनी पड़ी।

पत्थरबाजी के बाद सोनू निगम ने लोगों से की अपील

सोनू निगम ने पत्थरबाजी के बाद फैंस को समझाते हुए कहा, ‘मैं आपके लिए आया हूं यहां, ताकि हम सभी अच्छा समय बिता सकें। मैं आपको एंजॉय करने से मना नहीं कर रहा, लेकिन प्लीज ऐसा ना करिए।’ कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जा रहा है कि सिंगर सोनू निगम के टीम मेंबर्स भी इस हंगामे में घायल हुए हैं। हालांकि, इस हंगामे का वीडियो अभी तक सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ​​’रॉकी हैंडसम’ की रिलीज को 9 साल पूरे, निशिकांत कामत ने जॉन अब्राहम से करवाया बेस्ट परफॉरमेंस

वायरल हुए सोनू निगम के कॉन्सर्ट के वीडियो

सोनू निगम ने खुद भी इस कॉन्सर्ट के वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किए हैं, लेकिन उन वीडियो में फैंस को एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। सभी स्टूडेंट्स सोनू निगम को गाते हुए देखकर बेहद खुश दिख रहे हैं। कुछ स्टूडेंट्स की हरकत की वजह से माहौल बिगड़ा जरूर था, लेकिन सोनू निगम ने जैसे-तैसे बात संभाल ली।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola