हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sonu Nigam को हुई खुद की और परिवार की सेफ्टी की चिंता? सिंगर ने कानून पर उठाए सवाल

Sonu Nigam: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बाद उन्हें अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता हो गई है। अब सिंगर ने प्रेस और कानून पर भी सवाल दागे हैं।

विज्ञापन
Sonu Nigam File Photo

Sonu Nigam: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम का नाम इन दिनों खूब सुर्खियों में है। हाल ही में अपने एक शो के दौरान सोनू निगम को दर्द में कराहते हुए देखा गया था। उनकी हालत देखकर फैंस भी परेशान हो गए थे। इसके बाद सिंगर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) से मुलाकात करने का मौका भी मिला। सोनू निगम ने इस दौरान परफॉरमेंस भी दी। वहीं, अब सोनू निगम का एक ऐसा पोस्ट सामने आया है, जिसे देखकर फैंस भी घबरा सकते हैं।

सोनू निगम को सताई अपनी जान की चिंता

सिंगर सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर सरकार और कानून पर सवाल उठाए हैं। सिंगर को अब अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता सता रही है। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि बात सोनू निगम की सेफ्टी पर आ गई है? इसका जवाब भी सिंगर ने अपने इस पोस्ट में दिया है। दरअसल, सोनू निगम ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। ये X हैंडल का स्क्रीनशॉट है, जिसमें सोनू निगम राष्ट्रपति के साथ नजर आ रहे हैं।

परिवार को लेकर क्यों डरे सोनू निगम?

ये अकाउंट सोनू निगम के नाम से बना हुआ है और इसपर ब्लू टिक भी नजर आ रहा है। यूजर का नाम सोनू निगम सिंह है। इस स्कीनशॉट को शेयर करते हुए सोनू निगम ने लिखा, ‘क्या ये मिसलीडिंग नहीं है? लोग ये क्यों नहीं मानेंगे कि ये असली में मैं हूं?’ इसके साथ सिंगर ने कैप्शन में कुछ कहा जो उनकी चिंता जता रहा है। सोनू ने लिखा, ‘मैं ट्विटर या एक्स पर नहीं हूं। क्या आप इमेजिन कर सकते हैं कि इस सोनू निगम सिंह का एक भी कंट्रोवर्शियल पोस्ट, मुझे या मेरे परिवार की जान को खतरे में डाल सकता है?’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Sooraj Pancholi हुए बुरी तरह घायल, एक्शन सीक्वेंस में धमाका करते हुए हुई गड़बड़

सोनू निगम ने प्रेस, प्रशासन, सरकार और कानून पर उठाए सवाल

सिंगर ने आगे कहा, ‘क्या आप सोच सकते हैं कि ये आदमी मेरे नाम और क्रेडिबिलिटी के साथ किस हद तक खिलवाड़ कर रहा है? हमारी कोई गलती नहीं है और प्रेस, प्रशासन, सरकार, कानून, जो इस बारे में जानते हैं, वे सभी चुप हैं। कुछ होने का इंतजार कर रहे हैं और फिर संवेदना व्यक्त करेंगे।’ शुक्रिया।’ आपको बता दें, सोनू निगम 7 साल पहले ही ट्विटर छोड़ चुके हैं। अब ये शख्स सिंगर के नाम से कुछ पोलिटिकल ट्वीट्स कर रहा जो उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola