Soni Razdan On Lipstick Controversy: आलिया भट्ट अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। बीते काफी वक्त से उनके खबरों में बने रहने का कारण उनकी और रणबीर कपूर की लव लाइफ या उनके और उनके हस्बैंड के रिलेशनशिप को लेकर उड़ रहे रूमर्स ही बनी हुई हैं। फैंस को आलिया से फिलहाल ये समस्या है कि वो अब सिर्फ रणबीर की ही बातें करती हैं। उनके पास जैसे बोलने के लिए कुछ और बचा ही नहीं है। सभी को ये लगने लगा है कि आलिया भट्ट की लाइफ को उनके पति कंट्रोल करते हैं।
यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने बिंदास होकर खेला गुल्ली डंडा, देखकर आपका भी खुला रह जाएगा मुंह
दामाद के सपोर्ट में उतरी आलिया की मां
दरअसल, हाल ही में आलिया भट्ट ने कुछ ऐसा कहा था जिसके बाद ट्रोलर्स ने रणबीर कपूर को निशाने पर ले लिए था। उनके लिपस्टिक वाले बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी और लोगों ने रणबीर कपूर को टॉक्सिक हस्बैंड घोषित कर दिया। इस नेगेटिविटी के बीच आलिया ने तो अबतक कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन अब लगता है कि आलिया की मां अपने दामाद के सपोर्ट में उतर आई हैं।
Image Credit : Google
बता दें, सोनी राजदान ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से पोस्ट शेयर किया। इसे देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि उनका ये पोस्ट उसी लिपस्टिक वाले बयान की ओर इशारा कर रहा है।
सोनी राजदान ने कही ये बात
उन्होंने पोस्ट में सोनी राजदान ने लिखा, “जो तेजी से मूर्खतापूर्ण प्रतीत हो रहा है: कैंसिल कल्चर… लोग दूसरों के लिए फैसले ले रहे हैं कि उनके जीवन में क्या गलत है। और फिर हर कोई उन चीज़ों के बारे में किसी चर्चा में कूद पड़ता है जिनका वास्तव में उनसे कोई लेना-देना नहीं होता। हम मजाकिया समय में रह रहे हैं।”
Image Credit : Google
इस बात पर शुरू हुआ था बवाल
अब सोनी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी स वायरल होता नजर आ रहा है। इस पोस्ट से साफ दिखाई दे रहा है कि वो लोगों के ओपिनियन से तंग आ चुकी हैं। हर बात में फैंस का रिएक्ट करना उन्हें पसंद नहीं आ रहा। वहीं बता दे, ये चर्चा कहा से शुरू हुई थी। दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने एक वीडियो में कहा था कि रणबीर कपूर को उनके होठों पर लिपस्टिक ज़रा भी पसंद नहीं है। वो जैस ही आलिया को लिपस्टिक लगाए देखते हैं तो उन्हें कहते हैं इसे तुरंत हटाओ। क्योंकि उन्हें आलिया के लिप्स का नेचुरल कलर ही पसंद आता है। आलिया के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने रणबीर कपूर को टॉक्सिक ओर कंट्रोलिंग बताया था।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines