Soni Razdan Celebrates National Daughters Day With Alia Shaheen Pooja Bhatt: आज बेटी दिवस (National Daughters Day) के खास मौके पर सोशल मीडिया पर काफी पाजिटिविटी देखने को मिल रही है। बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी बेटियों के लिए स्पेशल पोस्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस बीच बी-टाउन की एक पॉपुलर मां-बेटी की जोड़ी का प्यार भी देखने को मिल रहा है। अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मां सोनी राजदान (Soni Razdan) ने न सिर्फ आलिया बल्कि अपने सभी बच्चों के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है।
सोनी ने शेयर की खास तस्वीरें
अपना प्यार जताते हुए सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा जिसके बाद सभी लोग उन्हीं की बातें कर रहे हैं। अपने इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने फैंस के साथ 3 तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आई पहली फोटो में आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट एक दूसरे को प्यार से गले लगाते हुए कैमरा को पोज दे रहे हैं। ये तस्वीर देखने में बेहद प्यारी है। वहीं, दूसरी फोटो में सोनी राजदान अपनी बेटी शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) के साथ लेती हुई नजर आ रही हैं। गॉग्लस लगाए हुए उनकी मुस्कान फैंस का दिल जीत रही है।
लिखी दिल छू लेने वाली बात
इसके अलावा आखिरी तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली को एक साथ दिखाया है। महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के साथ जहां शाहीन और राहुल (Rahul Bhatt) नजर आ रहे हैं। वहीं, सोनी के साथ उनकी सौतेली बेटी पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) पोज देती दिखाई पड़ रही हैं। अपने इस पोस्ट को फैंस के साथ शेयर करते हुए सोनी राजदान ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी डॉटर्स डे… आपने जीवन को इतना अद्भुत बना दिया है कि आप सभी के बिना इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती… जब तक हम इस पर हैं, हैप्पी संस डे भी क्योंकि किसी न किसी तरह हम हमेशा उसे मिस करते हैं। अपनी लाइफ में इन अद्भुत लोगों को पाकर धन्य हूं।’
पूजा भट्ट का भी आया रिएक्शन
उन्होंने आगे लिखा, ‘बिना एहसास किए या शायद ऐसा करने का इरादा किए बिना आप जो आनंद लाते हैं, उसके लिए आपको सौ बार धन्यवाद।’ बता दें, अपने इस पोस्ट में सोनी ने आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के साथ-साथ पूजा भट्ट और राहुल भट्ट को भी टैग किया है। वहीं, पूजा भट्ट के इस पोस्ट पर आए रिएक्शन ने सभी का ध्यान खींच लिया। दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि सोनी और उनकी सौतेली बेटी के बीच रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं हैं। लेकिन अब उनके कमेंट ने इन अफवाहों को गलत साबित कर दिया है। पूजा ने इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, ‘आह्ह! हमारे जीवन में आपके होने के लिए बहुत सारा प्यार और आभार सोनी!’ अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
4 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
10 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
10 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines