Sonarika Bhadoria Wedding Ceremony Photos: पॉपुलर एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) अक्सर अपने बोल्ड अवतार की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। पॉपुलर शो में मां पार्वती का किरदार निभाकर वो घर-घर में मशहूर हो चुकी हैं। भले ही उनका शो खत्म हुए सालों हो चुके हैं लेकिन उन्हें आज भी लोग टीवी की पार्वती के नाम से ही जानते हैं। अब तक कई एक्ट्रेसेस ने इस किरदार को निभाया है लेकिन इतना प्यार किसी को नहीं मिला जितना सोनारिका भदौरिया को मिला है। अपने बोल्ड अवतार को लेकर भी एक बार वो बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गई थीं। पार्वती का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस बिकिनी पहने इस बात को फैंस पचा नहीं पा रहे थे।
यह भी पढ़ें: ‘Sushant के कातिल जिंदा हैं…’ Shweta Singh Kirti ने फिर फैंस संग मांगे CBI से जवाब
जल्द दुल्हन बनेंगी टीवी की पार्वती
वहीं, अब वो अपनी शादी को लेकर फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। जल्द ही एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पाराशर (Vikas Parashar) संग वो इसी महीने सात फेरे लेंगी। इतना ही नहीं अब उनकी शादी की रस्मों की शुरुआत भी हो चुकी है। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट से शादी के पहले फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। बता दें, सोनारिका भदौरिया की शादी के फंक्शन्स से पहले माता की चौकी रखी गई थी। कपल ने माता रानी का आशीर्वाद लेकर अब नई जिंदगी की तरफ अपने कदम बढ़ा लिए हैं।
सोनारिका भदौरिया जल्द बनेंगी दुल्हन
शुरू हुए वेडिंग फंक्शन
खूबसूरत मैरून रंग के सूट में सोनारिका भदौरिया ने ये खास पूजा की और पहले ही फंक्शन से फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी। साथ ही उनके दूल्हे राजा भी मैचिंग कलर के आउटफिट में नजर आए। विकास ने भी मैरून कलर की शेरवानी पहनी हुई है और वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं। पूजा के बाद कपल ने जमकर डांस भी किया है। इस माता की चौकी में न सिर्फ इन दोनों के घरवाले बल्कि कई खास दोस्त भी शामिल हुए थे। बड़े ही धूम-धाम से सोनारिका की शादी का आगाज हुआ है। एक्ट्रेस खुशी-खुशी झूमती हुई नजर आ रही हैं।
कब है शादी?
बता दें, 18 फरवरी को सोनारिका भदौरिया अपने लॉन्ग टाइम बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड संग शादी रचाएंगी। ये कपल 9 साल से साथ है और अब फाइनली शादी के लिए तैयार है। अब इनकी तैयारियां जोरो-शोरो पर है। इस वक्त एक्ट्रेस दुल्हन बनने के लिए खूब एक्साइटेड है। उनकी शादी में 5 फंक्शन्स होने वाले हैं जिनमें से एक माता की चौकी था जो हो चुका है। आगे हल्दी, मेहंदी, कॉकटेल पार्टी और लेडीज संगीत भी होंगे। अब वो किस फंक्शन में कैसी लगेंगे फैंस ये देखने के लिए बेताब हैं। सब इंतजार कर रहे हैं कि कब सोनारिका भदौरिया की वेडिंग फोटोज सामने आएंगी।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
59 mins agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 hr agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
3 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
21 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
23 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines