हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Sonarika Bhadoria Haldi: हल्दी सेरेमनी में होने वाले साजन के रंग में रंगी TV की 'पार्वती', फैंस ने लुटाया प्यार

Sonarika Bhadoria Haldi Ceremony: टीवी की पार्वती यानी सोनारिका भदौरिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं। हल्दी सेरेमनी में सोनारिका पीली रंग की साड़ी में अप्सरा सी खूबसूरत दिख रही हैं।

विज्ञापन
Sonarika Bhadoria Haldi Ceremony. Photo Credit- Instagram

Sonarika Bhadoria Haldi Ceremony: टीवी शो ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में बनी हैं। जल्द ही एक्ट्रेस विकास पाराशर के साथ राजस्थान के सवाई माधोपुर के रणथम्भौर में सात-फेरे लेंगी। इस बीच सोनारिका की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने होने वाले साजन के रंग में रंगी हुई दिख रही हैं।

पिछले दिनों सोनारिका भदौरिया ने अपनी मेंहदी की खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं। अब उन्होंने अपनी हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कपल बेहद ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री आपका दिल जीत लेगी।

यह भी पढ़ें: 47 की उम्र में ‘स्टाइल’ एक्टर ने रचाई दूसरी शादी? वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो

विज्ञापन

अप्सरा सी दिखीं सोनारिका भदौरिया

सोनारिका भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हल्दी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस पीली रंग की साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं। उन्होंने अपने लुक को सफेद और पीले फूलों की ज्वैलरी के साथ कंपलीट किया है। वहीं उनके होने वाले पति येलो कलर के कुर्ते और पायजामे में ट्यूनिंग करते दिख रहे हैं।

तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार

सोनारिका भदौरिया ने हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘तेरे संग यारा खुशरंग बहारा, हल्दी…।’ एक्ट्रेस के इन खास पलों पर फैंस भी अपना प्यार लुटाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘क्या बात है नजर ना लगे।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘परफेक्ट तस्वीरें।’ इस तरह से फैंस तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

अनोखी थी एक्ट्रेस की मेहंदी

आपको बता दें कि सोनारिका भदौरिया ने इससे पहले अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों में एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी को खास बनाते हुए फैंस का दिल जीत लिया था। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने हाथों पर शिव पार्वती की मेहंदी लगवाई थी। साथ इस उस पल को खास बनाने के लिए अपनी मां की शादी का लहंगा पहना था। गौरतलब है कि सोनारिका भदौरिया और विकास पाराशर राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी करने वाले हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola