Sonam Raghuwanshi Case: इंदौर के राजा रघुवंशी का मर्डर केस इस वक्त चर्चाओं में बना हुआ है। राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी पर उनके कत्ल की साजिश का आरोप है। ये जोड़ा हनीमून के लिए शिलांग पहुंचा था और हनीमून पर ही राजा की हत्या हो गई। 2 जून को राजा का शव बरामद हुआ, लेकिन सोनम गायब थी। 9 जून को गाजीपुर से सोनम को पकड़ा गया था, तो पता चला कि सोनम ने बॉयफ्रेंड राज के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की साजिश रची थी। सोनम की बेवफाई अब नेशनल टॉपिक बन चुकी है। सोनम की तरह बॉलीवुड में भी कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें शादी के बाद बेवफाई दिखाई गई है।
मनमर्जियां
तापसी पन्नू और अभिषेक बच्चन इस फिल्म में शादी कर लेते हैं, लेकिन तापसी फिल्म में बॉयफ्रेंड को इतनी आसानी से भुला नहीं पातीं। कुछ समय बाद तापसी और अभिषेक की शादीशुदा जिंदगी जब अच्छी चल रही होती है, तो एक बार फिर वो विक्की कौशल के साथ मिलकर अभिषेक को फिल्म में धोखा दे देती हैं। अभिषेक अपनी बीवी को रंगे हाथ पकड़ते हैं और ये शादी टूट जाती है।
हसीन दिलरुबा
तापसी पन्नू ने फिल्म हसीन दिलरुबा में एक बेवफा पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म में तापसी की शादी तो विक्रांत मैसी से होती है, लेकिन उनका अफेयर हर्षवर्धन राणे के साथ दिखाया जाता है। इन दोनों के बीच बात इतनी बढ़ जाती है कि बात जान लेने पर आ जाती है। तापसी का असली चेहरा पति के सामने आ जाता है, लेकिन वो पति के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड की हत्या कर देती हैं और सारे सबूत भी मिटा देती हैं।
रुस्तम
फिल्म रुस्तम में अक्षय कुमार और इलियाना डिक्रूज की लव स्टोरी सभी को पसंद आई थी। दोनों एक परफेक्ट कपल थे और इनके बीच एक जबरदस्त केमिस्ट्री थी। फिर भी फिल्म में दिखाया गया है कि इलियाना आखिर में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करती हैं। पति को धोखा देकर वो उनका दिल तोड़ देती हैं। बावजूद इसके अक्षय आखिर में फिल्म में इलियाना को अपना लेते हैं।
कभी अलविदा ना कहना
इस फिल्म में दो कपल्स होते हैं और दोनों की शादियों में प्रॉब्लम होती हैं। शाहरुख खान और प्रिटी जिंटा की शादी टूटने की कगार पर होती है, तो दूसरी तरफ रानी मुखजी भी पति अभिषेक बच्चन से खुश नहीं होतीं। ऐसे में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी का अफेयर शुरू हो जाता है। रानी अपने पति को धोखा देती हैं और दोनों अपना रिश्ता अपने-अपने पार्टनर्स से छिपाकर रखते हैं। आखिर में इन दोनों की करतूतें सबके सामने आ जाती हैं।
यह भी पढ़ें: ‘बालिका वधू’ ने रचाई बॉयफ्रेंड से सगाई, Avika Gor के रोके की तस्वीरें वायरल
लाइफ इन ए मेट्रो
इस फिल्म का सीक्वल आने वाला है और पहला पार्ट अभी तक लोग भूल नहीं पा रहे हैं। ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ में शिल्पा शेट्टी की शादीशुदा जिंदगी तहस-नहस चल रही होती है। वो प्यार और खुशियां भूल चुकी होती हैं, तभी उनकी जिंदगी में शाइनी आहूजा की एंट्री होती है और दोनों की दोस्तों देखते ही देखते अफेयर में बदल जाती है। एक तरफ पति धोखा दे रहा होता है, तो दूसरी तरफ पत्नी भी बाहर चक्कर चला रही होती है।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
41 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines