इंदौर की नई नवेली दुल्हन सोनम रघुवंशी इन दिनों सुर्खियों में है, लेकिन वजह बेहद चौंकाने वाली है। उस पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या का गंभीर आरोप लगा है। दोनों की शादी 11 मई को हुई थी और 20 मई को ये कपल हनीमून मनाने शिलॉन्ग रवाना हुआ था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद राजा की लाश बरामद हुई, जबकि सोनम लापता हो गई। पुलिस जांच के बाद खुलासा हुआ कि सोनम को गिरफ्तार कर लिया गया है।बताया जा रहा है कि सोनम का किसी और के साथ अफेयर था और उसने अपने पति के साथ विश्वासघात करते हुए उसकी जान ले ली। इस सनसनीखेज मामले की कहानी सुनकर हर कोई हैरान है।
दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड में भी कई ऐसी फिल्म बन चुकी है जिसकी कहानी राजा रघुवंशी मर्डर केस से काफी मिलती-जुलती है। आइए जानते हैं कुछ फिल्मों के बारे में जिनमें ऐसे ही धोखा, फरेब और हत्या की कहानी दिखाई गई है।
‘जिस्म’
‘जिस्म’ फिल्म 2003 में आई थी। कहानी एक वकील कबीर लाल की है, जो गोवा में सोनिया खन्ना से मिलता है। सोनिया एक अमीर बिजनेसमैन की पत्नी है लेकिन अपने पति से बेहद परेशान है। वो कबीर को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उससे अपने पति की हत्या करवाना चाहती है, ताकि वह उसकी संपत्ति पर कब्जा कर सके। कबीर सोनिया के प्यार में इस कदर डूब जाता है कि वह उसकी बातों में आकर मर्डर कर देता है, लेकिन बाद में उसे एहसास होता है कि सोनिया ने उसे सिर्फ एक मोहरे की तरह इस्तेमाल किया है। फिल्म में धोखा, लालच, वासना और सस्पेंस का जबरदस्त तड़का है। इसका क्लाइमेक्स भी काफी चौंकाने वाला है, जहां कबीर बदला लेता है और सोनिया की चालों का पर्दाफाश होता है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
‘फरेब’
फिल्म ‘फरेब’ साल 2005 में आई थी। इसमें शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी और मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं। कहानी एक डॉक्टर और उसकी पत्नी की है, जिनकी जिंदगी में तब उथल-पुथल मच जाती है जब उनके पड़ोस में एक औरत रहने आती है। धीरे-धीरे डॉक्टर का उस औरत से रिश्ता बन जाता है। जब पत्नी को पति की बेवफाई का पता चलता है तो दोनों के बीच तनाव बढ़ता है। अचानक पड़ोसन की मौत हो जाती है और उसके बाद एक-एक कर कई राज खुलते हैं, जो सबको चौंका देते हैं।
‘लोग क्या कहेंगे’
फिल्म ‘लोग क्या कहेंगे’ 1982 में आई थी। ये एक गंभीर सामाजिक कहानी है, जिसमें एक औरत की मानसिक हालत और उस पर समाज के दबाव को दिखाया गया है। लगातार तनाव और घरेलू हालातों के चलते वह अपने पति की हत्या कर देती है। शबाना आजमी ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म यह दिखाती है कि समाज की सोच और दबाव किसी महिला की जिंदगी को कितना मुश्किल बना सकते हैं।
‘कर्ज’
‘कर्ज’ साल 1980 की एक मशहूर फिल्म है। इसमें एक अमीर आदमी रवि वर्मा की उसकी पत्नी कामिनी हत्या कर देती है ताकि वह उसकी दौलत हासिल कर सके। कहानी में फिर पुनर्जन्म का एंगल आता है, जहां रवि वर्मा की आत्मा दोबारा जन्म लेकर अपने कातिलों से बदला लेती है। फिल्म में ऋषि कपूर, सिमी गरेवाल और टीना मुनीम ने अहम किरदार निभाए है।
ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के बाद कौन बनेगा उनके जायदाद का मालिक? बिग बी ने खुद किया खुलासा
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines