Sonam Khan Shot first bikini scene: हिंदी सिनेमा जगत में ऐसे कई सितारे रहे हैं, जो फिल्मों से कुछ ही समय में दूर हो गए. इसमें कई अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने पहली या फिर दूसरी फिल्मों से ही स्टारडम का स्वाद चख लिया और इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स के साथ जोड़ी जमाई लेकिन, फिर कुछ समय के बाद ही उन्होंने पर्दे से दूरियां बना ली. ऐसे में आज आपको उस अभिनेत्री के बारे में बात रहे हैं, जिसने सनी देओल, सलमान खान और ऋषि कपूर जैसे स्टार्स के साथ काम कर एक्टिंग का लोहा मनवाया. लेकिन, चंद फिल्में करने के बाद ही उन्होंने करियर के पीक पर एक्टिंग छोड़ दी. आज वो फिल्मों में नजर नहीं आती हैं लेकिन, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ा कोई ना कोई किस्सा शेयर करती हैं.
ऐसे में अब उन्होंने ऋषि कपूर के साथ अपना पहला बिकिनी शूट याद किया है. उन्होंने इसे शेयर करते हुए बताया कि इस दौरान वह काफी नर्वस हो गई थीं. उन्होंने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्हें ऋषि कपूर संग बिकिनी में समंदर किनारे देखा जा सकता है. इसे लेकर उन्होंने कहा कि लोग इसके लिए उन्हें ट्रोल करेंगे लेकिन, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता ना ही कोई पछतावा है.
यह भी पढ़ें: विक्की कौशल के घर गूंजी किलकारी, घर आया नन्हा मेहमान, कैटरीना कैफ ने दिया बेटे को जन्म
सोनम खान ने पहली बार ऋषि कपूर संग किया था बिकिनी में शूट
दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस सोनम खान की, जिन्होंने सलमान खान संग ‘सनम बेवफा’ जैसी फिल्मों में काम किया और खूब लाइमलाइट चुराई थी. सोनम ने ऋषि कपूर संग एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने ऋषि संग अपना पहला बिकिनी शूट याद किया और बताया, ‘विजय की शूटिंग के अपने पहले दिन के बारे में सोचते हुए…मैं काफी घबराई हुई थी. यह मेरा पहला कैमरा फेस करने का अनुभव था, और मैंने उस सीन के लिए बिकिनी पहनी हुई थी, जिसकी शूटिंग मड आइलैंड पर हुई थी. शुक्र है, सब कुछ ठीक रहा, यश जी और
ऋषि कपूर सर का शुक्रिया.’
सोनम खान बोलीं- ‘मुझे कोई आपत्ति नहीं’
सोनम खान ने पोस्ट में आगे कहा, ‘हो सकता है कि इस रील को शेयर करने पर मुझे ट्रोल किया जाए या नहीं, लेकिन मुझे कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि मैं अपने माता-पिता का पेट पालने के लिए काम कर रही थी. मैं वाकई बहुत बहादुर लड़की थी जिसने अपना पहला शूट किया, खासकर बिकिनी में. आज जब मैंने यह रील देखी, तो मैंने खुद की पीठ थपथपाई कि मैं पहले जैसी थी और आज जैसी हूं-पूरी तरह से और बिना किसी शर्मिंदगी के. लोग मुझे जज करें या ना करें, यह उनका विशेषाधिकार है! मेरे माता-पिता और ऊपर वाला सब जानते हैं, और यही बात मुझे प्रिय है.’
यह भी पढ़ें: ‘मेरा चेहरा पकड़ा और…’, मौनी रॉय ने शेयर किया डरावना किस्सा, बोलीं- ‘मैं डर गई और कांपने लगी’
1988 में आई थी सोनम खान की फिल्म ‘विजय’
बहरहाल, अगर सोनम के इस वीडियो की बात की जाए तो ये फिल्म ‘विजय’ की है, जिसका निर्माण यश चोपड़ा ने किया था. इसे साल 1988 में किया था. इस रोमांटिक सीन में कुछ ऐसा था कि ऋषि कपूर का किरदार बीच पर एक्ट्रेस की धड़कन सुनता है और पूछता है कि क्या कह रही है? इस पर अभिनेत्री की ओर से जवाब आता है कि कुछ कह रही है तो सुनो क्या कह रही है.
सोनम खान का ऋषि कपूर संग वीडियो
प्यार के लिए करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग
आपको बता दें कि सोनम खान और ऋषि कपूर की इस फिल्म का हिस्सा राजेश खन्ना, हेमा मालिनी, अनिल कपूर, मीनाक्षी शेषाद्री, सोनम और अनुपम खेर जैसे स्टार्स भी थे. इसके अलावा अगर सोनम खान की फिल्मों की बात की जाए तो वह सनी देओल की ‘त्रिदेव’ और ‘विश्वआत्मा’ जैसी कई हिट फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं. सोनम खान ने अपने करियर के पीक पर एक्टिंग से दूरियां बना ली थी. उन्होंने निर्माता राजीव राय से शादी करने के लिए फिल्में छोड़ दी थी. शादी के बाद वह पति के साथ विदेश में शिफ्ट हो गईं और उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. वेडिंग से पहले एक्ट्रेस को सलमान खान संग ‘बागी’ और सनी देओल के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने प्यार के लिए सब कुछ ताक पर रख दिया था.
यह भी पढ़ें: सुलक्षणा पंडित के वो 5 गाने जो आज भी हैं सुपरहिट, एक्टिंग के साथ-साथ सुरों से भी बनाया सबको दीवाना
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines