Happy Birthday Anil Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में देकर फैंस के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। उन्होंने पर्दे पर अपने हर किरदार को काफी अच्छे से निभाया है।
अनिल जब से फिल्मी दुनिया में आए हैं तब से वो छाए हुए हैं और उनके लुक के बारे में क्या ही कहा जाये उन्होंने खुद को इतना फिट रखा है कि कोई कह नहीं सकता कि वो 66वें साल के हैं। आज एक्टर अनिल कपूर अपना 66वें जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनके लाइफ से जुड़ी कुछ बाते बताएंगे।
परिवार में कौन-कौन?
अनिल कपूर की फैमिली में उनके बड़े भाई बोनी कपूर और एक बड़ी बहन रीना, एक छोटे भाई संजय कपूर और उनके बच्चे हैं। आपको ये जानकर काफी हैरानी होगी कि अनिल कपूर के पिता बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शम्मी कपूर के सेक्रेटरी हुआ करते थे। बॉलीवुड में अनिल कपूर का नाम बड़े ही रिस्पेक्ट के साथ लिया जाता है, उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा, रोमांस चाहे जैसा भी रोल हो अनिल कपूर बड़ी ही आसानी से उसमें ढल जाते हैं।
10 साल तक इस बीमारी ने किया परेशान
अनिल कपूर 66वें साल के उम्र में भी काफी यंग और फिट नजर आते हैं। शायद ही किसी को पता होगा कि एक वक्त था जब अनिल कपूर एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, वो भी 10 साल तक, इस बीमारी का नाम एच्लीस टेंडन प्रॉब्लम है। इस रोग में व्यक्ति के पैरों के पीछे के निचले हिस्से में दर्द होता है। इससे चलने में दिक्कत होती है और काफी दर्द होता है। कई बार इस समस्या से निपटने के लिए उन्हें सर्जरी तक करानी पड़ती है।
आलीशान प्रॉपर्टी के हैं मालिक
उन्होंने कुछ समय पहले ही फैंस को अपनी इस बीमारी के बारे में बताया था। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के डॉक्टर्स ने उन्हें सर्जरी कराने की सलाह दी। अब वो दौड़ते हैं, स्किपिंग भी कर सकते हैं। प्रॉपर्टी के बारे में बात करें तो अनिल कपूर किसी से कम नहीं हैं। अनिल कपूर के मुंबई, दुबई, कैलिफोर्निया और लंदन के विभिन्न शहरों में फ्लैट हैं। अनिल ने करीब 100 फिल्मों में काम किया है, वो आज भी बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रहे हैं।
सोनम ने ऐसे किया बर्थडे विश
एक्टर के जन्मदिन पर उनकी बेटी सोनम कपूर ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर अनिल कपूर की कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसमें अनिल की यंग से लेकर नाना बनने तक की तस्वीरें शामिल हैं।
सोनम ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘पूरी दुनिया में सबसे अच्छे पिता को जन्मदिन की बधाई। मैं आपसे प्यार करती हूँ । आप सबसे महान और सर्वश्रेष्ठ हैं। आप जो कुछ भी हमारे लिए करते हैं, यह आर्शीवीद सबका के पास होना चाहिए। लव यू डैडी आपकी बेटी होने पर बहुत गर्व है। @anilskapoor #blessedwiththebest #girldad #24122022 #christmaseve 24 दिसंबर 2022।’
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
2 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
7 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
8 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
10 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
11 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
12 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
14 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
14 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines