हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लोगों से लिफ्ट लेती थीं ये हसीना, अपनी ही मां से लोन पर ली कार, बी-टाउन की इस एक्ट्रेस को पहचाना?

Sonam Kapoor: आज हम आपको एक ऐसी हसीना के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी ही मां से कार लोन पर ली थी। साथ ही वो लोगों से लिफ्ट भी लेती थी। जी हां, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो मौजूद हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं ये हसीना?

विज्ञापन
Sonam Kapoor

Sonam Kapoor: हिंदी सिनेमा में कई ऐसी हसीनाएं हैं, जिनके पास करोड़ों की दौलत है। हालांकि कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जिन्होंने अपने स्ट्रगल फेज में कई चीजों का सामना किया है। अब भई कोई भी इंसान हो, जब वो सक्सेस के लिए हाथ-पैर मारता है, तो उसे कई चीजें झेलनी पड़ती हैं। आज हम आपको बी-टाउन की एक ऐसी ही हसीना के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों में कई चीजों का सामना किया, लेकिन आज वो लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…

कमाल की अदाकारा हैं सोनम कपूर

दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर की। जी हां, आज करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली सोनम कपूर एक कमाल की अदाकारा हैं। भले ही एक्ट्रेस सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी हों, लेकिन उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। जी हां, इंटरनेट पर एक वीडियो है, जो The Anupam Kher Show के दौरान का है।

अनुपम खेर ने सोनम से किया सवाल

इस वीडियो में अभिनेता अनुपम खेर, एक्ट्रेस से पूछते हैं कि आपने संजय लीला भंसाली को चुना असिस्ट करने के लिए, कितना पैसा मिलता था वहां पर? इस सवाल के जवाब में सोनम ने कहा कि एक महीने के साढे तीन हजार रुपये मिलते थे। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि सिंकदर को भी उतना ही मिलता था, आपको पता है। इस पर अनुपम कहते हैं कि मैंने सिंकदर से पूछा ही नहीं, उसने मुझे आज तक एक पैसा नहीं दिया है, तो मैं क्या बताऊंगा आपको, लेकिन आप गाड़ी नहीं खरीद सकती थी, आप लोगों से लिफ्ट लेती थी। इस पर सोनम कहती हैं कि जी, आपको ये कैसे पता।

विज्ञापन

अपनी ही मां से लोन पर ली थी कार

अनुपम खेर जवाब देते हैं कि मुझे सब पता है, हमारी सर्च टीम ने सब काम किया हुआ है। अनुपम कहते हैं कि आपके मां-बाप ने आपको गाड़ी नहीं लेकर दी थी क्योंकि वो आपको स्पॉइल नहीं करना चाहते थे। इस पर सोनम जवाब देती हैं कि हां, मैंने लिफ्ट ली है, लेकिन फिर मैंने सेकंड हैंड गाड़ी ली थी, अपनी मम्मी से ली थी। अनुपम कहते हैं कि लोन पर ली थी, तो सोनम जवाब देती हैं कि हां, लोन पर ली थी। सोनम कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस को अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए अपडेट करती रहती हैं। एक्ट्रेस के लुक्स फैंस को हमेशा ही पसंद आते हैं और यूजर्स सोनम की अक्सर तारीफ करते नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें- Deepika Padukone को बेहद पसंद है ये फास्ट फूड, एक्ट्रेस भेष बदलकर जाती हैं खाने

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola