Sonam Kapoor Son: सोनम कपूर ने दिखाई बेटे की पहली झलक, बच्चे के नाम का किया ऐलान
Edited By Richa Chandan

Edited By Richa Chandan

Sonam Kapoor Son Naming Ceremony: बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) अपने बेटे के जन्म के बाद लाइम लाइट में छाए हुए हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने नामकरण सेरेमनी की पिक्चर्स साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे के नाम का ऐलान किया है।
सोनम कपूर ने अपने इंस्टग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की। फोटो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस पति आनंद आहूजा के साथ नजर आ रही हैं। आनंद ने गोद में बेटे को लिया हुआ है। आहूजा फैमिली येलो ऑउटफिट में दिखाई दे रही हैं। बेटे के जन्म के बाद यह पहला मौका है जब सोनम कपूर ने अपने बच्चे की झलक फैंस के साथ साझा की है।
सोनम कपूर ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा (Vayu Kapoor Ahuja) रखा है। नाम से साथ उसका अर्थ भी सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा है, ‘हिंदू शास्त्रों में वायु पंच तत्व में से एक है। हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं और वे हवा के अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली स्वामी हैं।’ इन अर्थो के साथ सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु के नाम की घोषणा की है।सोनम के पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी अपना प्यार लुटा रहे हैं।
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ने साल 2018 में बिजनेस मैन आनंद आहूजा संग शादी रचाई थी। बीते महीने 20 अगस्त को सोनम और आनंद ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया। स्टार किड की कुछ तस्वीरें हॉस्पिटल से शेयर की गई थी हालांकि तब भी बेबी का चेहरा नहीं दिखाया गया था। फैंस को इंतजार है कि कब सोनम कपूर अपने बेटे का फेस रिवील करेंगी।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि सोनम कपूर आजकल मुंबई में अपने पापा अनिल कपूर (Anil Kapoor) के घर हैं। एक्ट्रेस डिलीवरी से पहले मुंबई लौट आई थीं। बेटे का नामकरण संस्कार भी अनिल कपूर के घर ही संपन्न हुआ है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: