मुंबई: बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने 20 अगस्त को पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे ‘वायु’ का स्वागत किया। तबसे से वो मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। हालांकि, अब तक उन्होंने बेटे वायु (Sonam Kapoor’s son Vayu) की झलक नहीं दिखाई है, लेकिन अब उनके कमरे की झलक उन्होंने जरूर फैंस के साथ साझा की है।
सोनम ने बेटे वायु (Vayu’s Nursery) की नर्सरी की एक झलक देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया, साथ में इस सुंदर नर्सरी की तस्वीरें साझा की। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि नर्सरी को नेचर को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। बहुत सारे लकड़ी के फर्नीचर से लेकर मिट्टी के रंगों के उपयोग तक इसे काफी प्यार से डिजाइन किया गया है। छोटे से वायु के लिए बड़ा सा पालने वाला बेड लगाया गया है। इसी के साथ कुछ सुंदर अलमारियों को भी लगाया गया है।
वहीं कमरे में प्राकृतिक रोशनी लाने के लिए एक बड़ी सी खिड़की भी है। तस्वीरों को साझा करते हुए, सोनम ने एक लंबा नोट लिखा, जिसे उन्होंने ‘अप्रिसिएशन पोस्ट’ कहा। इसमें उन्होंने अपनी मां सुनीता कपूर को उनके मुंबई के घर में सब कुछ एक साथ रखने में मदद करने के लिए धन्यवाद कहा।
अभी पढ़ें – Uunchai Box Office Collection Day 3: धीरे-धीरे ‘ऊंचाई’ छूती दिख रही है अमिताभ बच्चन की फिल्म
सोनम कपूर और आनंद आहूजा का रिश्ता
आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने साल 2018 में बिजनेस मैन आनंद आहूजा संग शादी रचाई थी। बीते महीने 20 अगस्त को सोनम और आनंद ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया। वहीं फैंस को इंतजार है कि कब सोनम अपने बेटे का फेस कब रिवील करेंगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
2 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
2 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
2 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
3 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
4 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
13 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
14 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
17 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
19 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines