Sonam Kapoor Second Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को लेकर एक गुड न्यूज सामने आ रही है. अपने फैशन गेम के लिए मशहूर एक्ट्रेस अब पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोनम कपूर ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बनाकर फैमिली पर फोकस करना शुरू कर दिया. अब एक्ट्रेस का ध्यान ज्यादातर अपने हसबैंड आनंद आहूजा और बेटे वायु पर रहता है, लेकिन जल्द ही उनका फोकस शिफ्ट हो सकता है. दरअसल, अब ऐसी रूमर्स आ रही हैं कि सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं. यानी एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं. उनकी और आनंद आहूजा की लाइफ में जल्द ही एक और नन्हे मुन्ने की एंट्री हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Govinda की बेटी ने जन्म के 3 महीने बाद तोड़ दिया था दम, संभावना सेठ के मिसकैरेज से ताजा हुआ सुनीता का गम
प्रेग्नेंसी के सेकंड ट्राइमेस्टर में हैं सोनम कपूर!
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि सोनम कपूर फिर से मदरहुड में कदम रखने वाली हैं. सोनम और आनंद ने साल 2018 में शादी की थी. इन दोनों ने अगस्त साल 2022 में बेटे वायु के जन्म के बाद पेरेंटहुड जर्नी की शुरुआत की थी. अब शादी के करीब 7 साल बाद ये कपल एक बार फिर पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. हालांकि, अभी तक सोनम कपूर या फिर उनकी फैमिली ने इस गुड न्यूज को कन्फर्म नहीं किया है. वहीं, कहा तो ये भी जा रहा है कि सोनम अपनी प्रेग्नेंसी के सेकंड ट्राइमेस्टर में हैं. यानी इस वक्त कपूर और आहूजा परिवारों में जश्न का माहौल होगा.
यह भी पढ़ें: ‘कला जोड़ती है तोड़ती नहीं…’, Kantara Chapter 1 के बॉयकॉट पर OG स्टार पवन कल्याण ने तोड़ी चुप्पी
सोनम कपूर करने वाली हैं प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट?
कहा जा रहा है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा जल्द ही इस गुड न्यूज को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट कर सकते हैं. अब फैंस इस खबर के बाद बेहद एक्साइटेड हो गए हैं. अनिल कपूर फिर से नाना बनेंगे ये जानने के बाद सोशल मीडिया पर भी खुशियां ही खुशियां छा गई हैं. अब फैंस को बस सोनम के दोबारा मां बनने के ऐलान का ही इंतजार हो रहा है. आपको बता दें, सोनम कपूर अक्सर अपने बेटे वायु की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती हैं, लेकिन वो कभी भी वायु का पूरा चेहरा नहीं दिखातीं. हमेशा वायु की वन साइड फोटो देखने को मिलती हैं या फिर वो बेटे को इस तरह कैप्चर करती हैं एक बार में पूरा चेहरा दिखाई ना दे.
गुड न्यूज सुन फैंस हुए एक्साइटेड
अब सोनम कपूर अगर फिर से मां बनने वाली हैं, तो सोशल मीडिया पर उनके मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरों से भी तहलका मच जाएगा. सोनम कपूर जब पहली बार मां बनी थीं तो उन्होंने मैटरनिटी शूट से सबका अटेंशन ग्रैब कर लिया था. इस बार वो क्या अलग करेंगी? ये जानने के लिए उनके फैंस भी बेताब हो रहे हैं. देखना होगा सोनम कपूर कब दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करती हैं.
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
2 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
3 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
3 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
5 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
15 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
16 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
17 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
17 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines