सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु का धूम-धाम से मनाया बर्थडे, शेयर की जश्न की तस्वीरें
Edited By Sumit Kumar

Sonam Kapoor Son Vayu Birthday
Edited By Sumit Kumar

Sonam Kapoor Son Vayu Birthday
Sonam Kapoor Son Vayu Birthday: सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे वायु कपूर आहूजा का पहला बर्थडे धूम-धाम से सेलिब्रेट किया। सोमवार (21 अगस्त) को, जोड़े ने दिल्ली में अपने घर पर नन्हें के पहले जन्मदिन की एक झलक साझा की। इस खास अवसर पर उनके परिवार वाले भी पहुंचे थे।
एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बेट वायु के पहले जन्मदिन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में सोनम और आनंद अपने घर में पूजा के दौरान वायु को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।
एक तस्वीर में पूरा परिवार नजर आ रहा है। जिसमें सोनम के पिता अनिल कपूर और मां सुनीता कपूर आनंद के परिवार के सदस्यों के साथ शामिल हुए थे। सोनम ने इस खुशी के मौके पर वायु के साथ हंसते और खेलते हुए भी एक तस्वीर शेयर की। बेटे के बर्थडे के लिए सोनम कपूर ने सलवार सूट चुना, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में एक बड़ा नोट लिखा, ”हमारा 1 साल का हो गया। हमने परिवार के साथ एक पूजा और दोपहर का भोजन किया। हमें आशीर्वाद देने के लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।”
सोनम कपूर आहूजा और आनंद आहूजा ने लगभग दो साल की डेटिंग के बाद साल 2018 में शादी कर ली। सोनम ने पिछले साल मार्च में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
इसके इतर काम की बात करें तो सोनम कपूर को आखिरी बार इस साल की शुरुआत में जियो सिनेमा की थ्रिलर ब्लाइंड में देखा गया था। फिलहाल वह फिल्मी दुनिया से दूर फैमली के साथ समय बिता रही हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: