हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मिस इंडिया का ताज हारकर शुरू किया एक्टिंग करियर, फिर बनीं नेशनल क्रश! पहचाना कौन?

फिल्म इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में पहचान बनाई है. सोशल मीडिया पर इस एक्ट्रेस को नेशनल क्रश कहा जाता है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री की कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर ऑडियंस के दिलों पर राज कर रही हैं. आज हम एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं जो पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक पर छाई हुई हैं. इस एक्ट्रेस को ने अपने लुक्स और एक्टिंग से ऑडियंस को अपना दीवाना बना लिया है और आज ये ही वजह है कि इस एक्ट्रेस को नेशनल क्रश कहा जाता है. मिस इंडिया का ताज हारने के बाद इस एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. चलिए जानते हैं आखिर हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं.

फिल्मी डेब्यू

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि नेशनल क्रश सोनम बाजवा हैं. अपनी अदाओं से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वालीं सोनम बाजवा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2013 में की थी. इस साल उनकी पंजाबी फिल्म ‘बेस्ट ऑफ लक’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सोनम ने अपने लुक से ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था और इंडस्ट्री में उनके चर्चे भी होने लगे थे.

यह भी पढ़ें: Batwara 1947 या Awarapan 2… दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका रहा कब्जा? जानें अब तक कितनी की कमाई

विज्ञापन

मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में लिया भाग

सोनम बाजवा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट की है. हमेशा से ही सोनम को एक्टिंग में काफी इंटरेस्ट था. साल 2012 में एक्ट्रेस मुंबई अपने सपने पूरे करने के लिए आ गई थी. इस दौरान एक्ट्रेस ने फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया, लेकिन वो मिस इंडिया का खिताब नहीं जीत सकीं. इसके बाद उन्होंने अपने फिल्म करियर की शुरुआत की और पंजाबी इंडस्ट्री में कदम रखा.

यह भी पढ़ें: नवाबी खानदान से ताल्लुक, फिर भी जेब खर्च को तरसते थे सैफ अली खान; छिन गई थी पहली फिल्म

विज्ञापन

बॉलीवुड में भी बनाई जगह

पंजाबी इंडस्ट्री में एक्ट्रेस ‘पंजाब 1984’, ‘मंजे बिस्तरे’, ‘सरदार जी 2’, ‘निक्का जैलदार’, ‘गुड्डियां पटोले’ और ‘कैरी ऑन जट्टा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. पंजाबी इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कदम रखा. बॉलीवुड में एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत कैमियो करने से की. ‘बाला’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में एक्ट्रेस छोटी भूमिका में नजर आईं. इसके बाद उन्होंने ‘हाउसफुल 5’ और ‘बॉर्डर 2’  जैसी फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर बॉलीवुड में भी जगह बना ली. आज सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को नेशनल क्रश के नाम से पुकारा जाता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola