Sonali Bendre Recollects Shooting Murari With Mahesh Babu: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और सोनाली बेंद्रे की फिल्म ‘मुरारी’, जो साल 2001 में रिलीज हुई थी, अब एक बार फिर सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। इस फिल्म के दोबारा रिलीज होने के बाद दर्शकों को एक बार फिर सिनेमाघरों में फिल्म देखने को मिल रही है। 9 अगस्त को रिलीज होने के बाद ‘मुरारी’ ने पहले ही दिन 5.4 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इस फिल्म के रि-रिलीज होने से फैंस काफी खुश हैं।
सोनाली ने फिल्म की शूटिंग को किया याद
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने महेश बाबू के साथ काम करने के अनुभव और फिल्म से जुड़ी खास यादों पर बात की। उन्होंने कहा, “ये देखना वाकई अद्भुत है कि 23 साल के बाद भी इस फिल्म को इतना प्यार मिल रहा है। सभी का धन्यवाद! खासतौर पर फिल्म मेकर्स को धन्यवाद जिन्होंने इस फिल्म को हमारे लिए इतना खास बना दिया।
फिल्म के दोबारा रिलीज होने के मौके पर ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने भी ट्वीट कर इसकी कामयाबी पर बात की। उन्होंने लिखा, “#Murari4K की दोबारा रिलीज ने पहले दिन 5.4 करोड़ रुपये की कमाई करके नया रिकॉर्ड बनाया है। सुपरस्टार ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। इस फिल्म को अपने नजदीकी सिनेमाघर में देखें।”
महेश बाबू का फिल्मी डेब्यू
महेश बाबू के जन्मदिन के मौके पर कई प्रशंकों ने सिनेमाघरों में जाकर फिल्म का आनंद लिया। आपको बता दें महेश बाबू ने 9 अगस्त को अपना 49वां जन्मदिन मनाया।उन्होंने साल 1999 में ‘राजकुमारुडू’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन ‘मुरारी’ ने 2001 में उन्हें बड़ी हिट फिल्म दी। फिल्म एक खुशमिजाज जमींदार की कहानी है, जो एक शाप से जूझ रहा है। फिल्म का संगीत जिसे मणि शर्मा ने तैयार किया था, उसे भी काफी पसंद किया गया।
महेश बाबू का अपकमिंग प्रोजेक्ट
महेश बाबू जल्द ही एसएस राजामौली की आगामी फिल्म में नजर आएंगे, जिससे उनके प्रशंसकों को काफी उम्मीदें हैं। उनके फैंस उनकी दोबारा रिलीज हुई फिल्म का काफी आनंद ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अरहान नहीं जानता कि मैं क्या करती हूं? Paris Olympics में दिखीं Malaika Arora ने खोला बेटे का राज
संबंधित खबरें
लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
17 mins agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
4 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
22 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines