Sonali Bendre को नहीं देखा पाया फैन, तो दे दी जान, एक्ट्रेस बोलीं- कोई ऐसा कैसे...

Sonali Bendre: सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में साल 1990 में हुई एक घटना पर रिएक्ट किया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है। अगर आप भी इस घटना के बारे मे नहीं जानते, तो आइए आपको बताते हैं…

Sonali Bendre

Sonali Bendre

Sonali Bendre: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे हमेशा ही अपने काम से लोगों का दिल जीत लेती हैं। अभिनेत्री की बड़ी फैन फॉलोइंग है और आज भी लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के संग लेटेस्ट अपेडट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सोनाली बेंद्रे से जब फैन के सुसाइड करने को लेकर सवाल किया गया, तो इस पर एक्ट्रेस ने कैसे रिएक्ट किया, आइए आपको बताते हैं…

विज्ञापन

सोनाली ने किया रिएक्ट

दरअसल, हाल ही में मिड-डे द बॉम्बे फिल्म पॉडकास्ट के दौरान जब सोनाली बेंद्रे से पूछा कि क्या आप भोपाल में एक फैन की मौत के बारे में जानती हैं? साल 1990 में जब सोनाली बेंद्रे शहर का दौरा कर रही थी, तब एक फैन उन्हें नहीं देख पाया था और उसने झील में कूदकर अपनी जान दे दी थी। जब सोनाली ने ये सुना तो वो हैरान रह गई। उन्होंने कहा कि मैं इसके बारे में नहीं जानती, लेकिन मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है। एक्ट्रेस ने कहा कि ऑनस्क्रीन पर्सनैलिटी के लिए कोई इस हद तक कैसे जा सकता है?

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre)

मैं आज तक समझ नहीं पाई हूं- सोनाली

इस बातचीत में सोनाली ने आगे कहा फिल्मी सितारों के प्रति फैंस के जुनून को लेकर भी विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि मुझे किसी के प्रति इस तरह का जुनून समझ में नहीं आता है और इसे मैं आज तक समझ नहीं पाई हूं। मुझे समझ में नहीं आता कि कोई भी इंसान किसी को भी इस हद तक कैसे पसंद कर सकता है। बता दें कि सोनाली ने छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। कई विज्ञापन और फिल्मों में काम कर उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई और आज वो बॉलीवुड की स्टार बनकर दुनिया के सामने हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre)

सोनाली ने किया है कमाल का काम

इसके अलावा अगर सोनाली के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार वेब सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज’ के सीजन 2 में नजर आई थीं। वहीं, अगर उनकी फिल्मों की बात करें तो उन्होंने डुप्लीकेट’, ‘सरफरोश’, ‘दिलजले’, ‘हम साथ साथ हैं’ और ‘भाई’ जैसी कई अन्य फिल्मों में अपना जलवा दिखाया है। बता दें कि एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में 25 साल का समय हो गया है, जिसमें उन्होंने कई कमाल की फिल्में की हैं। आज उनका एक बड़ा फैन बैस है और लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ