Sonali Bendre, Raj Thackeray: हिंदी सिनेमा की कोई हसीना अगर किसी इवेंट में नजर आए और उसको लेकर बातें ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है? हाल ही में मुंबई में आयोजित मराठी भाषा दिवस कार्यक्रम में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और राजनेता राज ठाकरे को एक साथ देखा गया। जैसे ही दोनों के एक साथ दिखने के वीडियो सामने आए, तो ये लोगों में चर्चा का विषय बन गया क्योंकि एक टाइम ऐसा था, जब दोनों की लव लाइफ के चर्चे फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक गलियारों तक सुनने को मिलते थे। आइए जानते हैं इनकी प्रेम कहानी की बारे में…
सोनाली बेंद्रे और राज ठाकरे
पॉपुलर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक टाइम था जब सोनाली बेंद्रे और राज ठाकरे के अफेयर के किस्से हर ओर सुनने को मिलते थे। जनसत्ता की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब दोनों एक-दूसरे के प्यार में थे तो उस वक्त राज ठाकरे शादीशुदा थे और इसकी वजह से दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया था। दरअसल, जब बाल ठाकरे को इन दोनों के अफेयर के बारे में पता लगा था, तो उन्होंने शादी के लिए मना कर दिया था।
राज ठाकरे ने क्यों नहीं की शादी?
बाल ठाकरे का कहना था कि पहले से शादीशुदा होने के बाद भी अगर वो सोनाली से दूसरे शादी करते हैं, तो ये बिल्कुल ठीक नहीं है। उन्होंने कहा था कि इससे पार्टी और परिवार की छवि पर असर पड़ेगा और आने वाले टाइम के लिए भी ये सही नहीं होगा। उस वक्त राज ठाकरे ने अपने ताऊ बाल ठाकरे की बात पर अमल किया और एक्ट्रेस से शादी करने का फैसला छोड़ दिया।
हाल ही में साथ नजर आए राज और सोनाली
राजनीति के लिए राज ने अपनी मोहब्बत को ठुकरा दिया था। हाल ही में अब फिर से दोनों को साथ देखा गया, तो लोगों को इन दोनों की प्रेम कहानी नजर आ गई। सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो भी वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Sikandar के टीजर को 24 घंटे में मिले कितने व्यू? क्या अपने अनाउंसमेंट टीजर का तोड़ा रिकॉर्ड?
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 hr agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
2 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
3 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
21 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
23 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines