Actress Sonali Bendre Faces Problem After Cancer Treatment: हाल ही में सोनाली बेंद्रे की सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज 2’ रिलीज हुई है, जिसको लेकर एक्ट्रेस चर्चा में हैं। कई बड़े कलाकार ऐसे हैं, जो कैंसर की वजह से अपनी जान गंवा बैठे। हालांकि कई ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस खतरनाक बीमारी से जंग जीती। मशहूर हसीना सोनाली बेंद्रे को भी कैंसर से जूझना पड़ा। इस गंभीर बीमारी के कारण उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब एक्ट्रेस ने इसके बारे में बात की है और बताया है कि उन्हें बहुत दिक्कत होती है।
कीमोथेरेपी के बाद…
इस बारे में बात करते हुए सोनाली ने कहा कि कैंसर से लड़ना आसान नहीं था और इसके वजह से बहुत परेशानी होती है। अभिनेत्री बोलीं कि सब कुछ भले ही ठीक हो गया है, लेकिन मुझे अभी भी इससे परेशानी होती है और मैं आज भी इसका भुगतान कर रही हूं। बेंद्रे ने कहा कि जबसे मैंने कीमोथेरेपी ली है उसके बाद से मुझे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुझे कुछ भी याद रखने में दिकक्त होती है और मेरी याददाश्त कमजोर हो गई है।
मुझे लाइन्स याद नहीं रहती
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि शुरू में सब ठीक रहा, लेकिन कीमो के बाद से उन्हें लाइन्स भी याद नहीं रहती है उन्हें याद रखने में परेशानी होती है। बता दें कि साल 2018 में सोनाली को कैंसर के बारे में पता लगा था, जहां कुछ लोग इस बीमारी का नाम सुनकर ही घबरा जाते हैं, वहीं सोनाली ने हार नहीं मानी और इसका सामना किया। एक्ट्रेस ने इलाज कराया और इस गंभीर बीमारी से जंग जीत ली।
मशहूर हसीनाओं की लिस्ट में सोनाली
बता दें कि सोनाली बेंद्रे 90 के दशक की मशहूर हसीनाओं की लिस्ट में आती हैं। एक्ट्रेस की बड़ी फैन फॉलोइंग है और फैंस उनको बेहद पसंद करते हैं। दर्शकों के दिलों पर आज भी सोनाली राज करती हैं। एक्ट्रेस का काम लोगों को बहुत पसंद आता है। जब अभिनेत्री के कैंसर की खबरें आई थी, तो फैंस को हसीना की चिंता सताने लगी, लेकिन उन्होंने इसे छुटकारा पा लिया।
यह भी पढ़ें- Salman Khan के घर फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 5वां आरोपी अरेस्ट
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines