Sonali Bendre: फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी इंडस्ट्री है, जिसके तार अंडरवर्ल्ड तक जुड़े हुए हैं। वजह चाहे कुछ भी हो, लेकिन अक्सर जब भी हिंदी सिनेमा का जिक्र किया जाता है, तो अंडरवर्ल्ड का नाम आना तो लाजमी है। एक टाइम ऐसा भी था जब हिंदी सिनेमा में अंडरवर्ल्ड का पैसा लगा होता था और किसे फिल्म में रखना है और किसे नहीं ये भी अंडरवर्ल्ड के कहने पर किया जाता था। जो अंडरवर्ल्ड से जुड़े होते थे या करीबी होते थे उनकी तो चांदी ही चांदी, लेकिन जो अंडरवर्ल्ड से खुद को दूर रखते थे, तो उनका रिजेक्शन भी लाजमी था। आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर अंडरवर्ल्ड ने पांबदी लगा थी और एक-दो नहीं बल्कि कई फिल्मों से उन्हें रिजेक्ट भी कर दिया? आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- मशहूर म्यूजिक कंपोजर विजय आनंद ने छोड़ी दुनिया, इंडस्ट्री में शोक की लहर
फिल्मों में लगा होता था अंडरवर्ल्ड का पैसा
दरअसल, हम बात कर रहे हैं मशहूर बी-टाउन एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे की। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, एक समय ऐसा था जब हिंदी सिनेमा पर अंडरवर्ल्ड का राज हुआ करता था और इसके चलते सोनाली को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दरअसल, 90 के दशक में बी-टाउन की ज्यादातर फिल्मों पर अंडरवर्ल्ड का पैसा लगा होता था और अगर फिल्म की हीरोइन अंडरवर्ल्ड के करीब होती थी, तो फिल्म में उनका रहना पक्का, नहीं तो उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया जाता था।
फिल्म साइन करने के बाद निकाल दिया जाता था
अपने एक इंटरव्यू में सोनाली ने खुद खुलासा करते हुए बताया था कि कई फिल्में ऐसी थी, जो उन्होंने साइन तो कर ली होती थी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही फिल्म के प्रोड्यूसर का फोन आता था और वो कह देते थे कि आपकी जगह फिल्म में किसी और को रख लिया गया है। जी हां, कई फिल्में ऐसी थी, जो सोनाली ने साइन तो की, लेकिन बाद में उन्हें ही फिल्म से बाहर कर दिया गया।
सोनाली ने कई बड़े हीरोज के साथ काम किया
हालांकि कई बार तो ऐसा भी होता था कि सोनाली को खुद ही पता लग जाता था कि जिस फिल्म का ऑफर उनके पास है, उसमें अंडरवर्ल्ड का पैसा लगा है और इसलिए वो खुद ही इसे छोड़ देती थी। 90 के दशक में सोनाली ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड के बड़े हीरोज के साथ सोनाली ने अपने काम का जलवा दिखाया है।
अपनी खूबसूरती और टैलेंट के लिए जानी जाती थी सोनाली
भले ही उस वक्त सोनाली की गिनती बड़ी हीरोइनों में नहीं होती थी, लेकिन अपनी खूबसूरती और टैलेंट के लिए सोनाली हमेशा से जानी जाती रही हैं। बता दें कि अंडरवर्ल्ड ने हमेशा ही बॉलीवुड को अपने निशाने पर रखा है और समय-समय पर अपना रौब भी दिखाया है। जिन फिल्मों में अंडरवर्ल्ड का पैसा होता था और हीरोइनों की पहचान अंडरवर्ल्ड से होती थी उनको तो फिल्म मिल जाती थी, लेकिन जिनको अंडरवर्ल्ड पसंद नहीं करता था, उनका फिल्मों से निकाल देता था।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
5 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
6 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
9 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
10 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
15 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
16 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
17 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines