Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Reception: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने एक-दूसरे से शादी कर ली है। इस कपल ने दिन में कोर्ट मैरिज की और अब दोनों का वेडिंग रिसेप्शन हो गया है। इस न्यूली वेडिड कपल के वेडिंग रिसेप्शन में बहुत सारे सितारे पहुंचे। इस मौके पर जहीर ने सोनाक्षी को किस भी किया, जो कि अब काफी वायरल हो रहा है।
मुंबई में हुआ ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन
कपल ने मुंबई में बास्टियन रेस्तरां में अपने ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया। इस मौके पर काफी सितारों ने शिरकत की। रिसेप्शन में सोनाक्षी लाल कलर की साड़ी और मांग में सिंदूर के साथ नजर आईं। सोनाक्षी इस मौके पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा के सास-ससुर दिखे खुश
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के इस खुशी के मौके पर परिवार के सभी सदस्य पहुंचे। यहां पर जहीर इकबाल के मम्मी-पापा भी नजर आए। जहां जहीर के पिता ने इस मौके के लिए गोल्डन कलर के कुर्ते पजामे को चुना वहीं उनकी मां भी मैचिंग आउटफिट में दिखीं। वहीं सोनाक्षी के माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा भी इस दौरान काफी खुश नजर आए।
Huma Qureshi At Sonakshi Zaheer Wedding Reception
हुमा कुरैशी-काजौल ने लगाए चार चांद
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के वेडिंग रिसेप्शन में सोनाक्षी की बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरैशी ने भी अपनी प्यारी स्माइल से सभी का दिल जीता। इस दौरान हुमा भी लाइट कलर के गोल्डन आउटफिट में नजर आईं। वहीं बॉलीवुड के ‘नायक’ अनिल कपूर भी इस मौके पर पहुंचे। अनिल ने फंक्शन के दौरान जमकर स्वैग दिखाया। दोनों के रिसेप्शन में अपने लुक से सभी को दीवाना बनाने के लिए काजोल भी गोल्डन कलर की चमकती साड़ी में नजर आईं। इस दौरान अभिनेत्री मिनिमम मेकअप के साथ खुले बालों में दिखीं। वेडिंग रिसेप्शन में सोनाक्षी की बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम भी नजर आए। सकीब ने इस दौरान ग्रीन कलर का कुर्ता पहना हुआ था। सोनाक्षी को बेस्ट विशिज देने अदिति राव भी अपने मंगेतर सिद्धार्थ संग के साथ पहुंची।
सोनाक्षी-जहीर ने की वेडिंग किस
सोनाक्षी-जहीर की सिविल मैरिज का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें जहीर सोनाक्षी को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कपल को शादी की बधाई दी है। इस मौके पर सोनाक्षी और जहीर ने वाइट कलर के चिकनकरी आउटफिट्स को चुना। दोनों यहां पर बहुत खुश नजर।
संबंधित खबरें
'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
13 hrs agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
14 hrs ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
14 hrs agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
14 hrs agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
15 hrs agoहनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा चौथा समन, पेशी टालने की मांग खारिज
16 hrs ago'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
16 hrs agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
18 hrs agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
18 hrs agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines