हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Sonakshi Sinha की शादी की इनसाइड डिटेल हुई रिवील; अंबानीज से कम नहीं होगा जश्न!

Sonakshi Sinha Wedding Inside Detail: सोनाक्षी सिन्हा की शादी में कौन-कौन शामिल हो सकता है अब इसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। एक्ट्रेस की शादी में शिरकत करने वाले मेहमानों की लिस्ट अब सामने आ चुकी है। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। चलिए जानते हैं सोनाक्षी को आशीर्वाद देने कौन पहुंचेगा।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Wedding Inside Detail

Sonakshi Sinha Wedding Inside Detail: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी की खबरें बॉलीवुड गलियारों में शोर मचा रही हैं। कहा जा रहा है कि ये रूमर्ड लव बर्ड्स काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब फाइनली इस महीने शादी करने के लिए तैयार हैं। 23 जून को सोनाक्षी के दुल्हन बन जहीर इकबाल संग शादी करने के चर्चे हैं। वहीं, अब इनकी शादी की इनसाइड डिटेल्स सामने आ रही हैं।

इंटिमेट नहीं ग्रैंड वेडिंग करेंगी सोनाक्षी!

पहले जो रिपोर्ट सामने आई थी उसमें कहा गया था कि सोनाक्षी और जहीर की शादी काफी इंटिमेट होने वाली है। इसमें परिवार वाले, करीबी दोस्त और खास मेहमान ही शामिल होंगे। हालांकि, अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसके मुताबिक, दबंग गर्ल की शादी अंबानी के जश्न से कम नहीं होने वाली। अब इनकी शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की एक नई लिस्ट का खुलासा हो गया है। कहा जा रहा है कि ये एक इंटिमेट फंक्शन नहीं होने वाला बल्कि एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा।

ये सेलेब्स होंगे सोनाक्षी की शादी के साक्षी !

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में ‘हीरामंडी’ (Heeramandi) की पूरी स्टारकास्ट तो शामिल होगी ही, लेकिन इनके अलावा भी बी-टाउन के तमाम सितारे शादी में मेहमान बनकर पहुंचने वाले हैं। इस लिस्ट में सलमान खान (Salman Khan) के जीजा यानी अर्पिता खान (Arpita Khan) के पति आयुष शर्मा (Aayush Sharma), रूमर्ड कपल की करीबी दोस्त हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), एक्टर वरुण शर्मा (Varun Sharma) और भी सेलेब्स शामिल हैं। कई सेलिब्रिटीज कपल के स्पेशल डे पर अपनी ब्लेसिंग देने आने वाले हैं। साथ ही भाईजान यानी सलमान खान को भी कपल की शादी का कार्ड मिलेगा। हालांकि, दबंग खान अपनी दबंग गर्ल की शादी में शामिल होते हैं या नहीं, उसे लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। दरअसल, एक्टर इन दिनों रश्मिका मंदाना के साथ शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। ऐसे में वो सोनाक्षी की शादी के लिए वक्त निकाल पाएंगे या नहीं अभी ये साफ नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 में Mika Singh से लेकर Ameesha Patel तक, कन्फर्म लिस्ट में कौन-कौन?

भाई ने सोनाक्षी की शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी

वैसे अब सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव का भी इस शादी पर रिएक्शन सामने आ गया है। लव ने मीडिया को कहा है कि इस वक्त वो मुंबई से बाहर हैं और इस मामले पर टिप्पणी नहीं कर सकते। उन्होंने इस शादी में अपनी किसी भी इन्वॉल्वमेंट से इंकार कर दिया है। उनके अलावा शत्रुघन सिन्हा ने भी बयान में कुछ ऐसा कहा था जिसके बाद ऐसे कयास लगाए गए कि वो इस शादी से खफा हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें